फोटो गैलरी

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News Entertainment TvSagar Wahi as Ruhaan gives spoiler update on Star Plus show Faltu starring Niharika Chouksey Aakash Ahuja

Faltu में सागर वाही की एंट्री, बहन शनाया के प्यार में रुहान बढ़ाएगे फालतू की मुसीबतें, अब क्या करेगा अयान

Sagar Wahi Entry in Star Plus show Faltu:स्टार प्लस के शो फालतू में अब सागर वाही की एंट्री हो गई है। सागर, रुहान के किरदार में दिखेंगे, जिससे फालतू की जिंदगी में मुसीबतें बढ़ सकती हैं।

Faltu में सागर वाही की एंट्री, बहन शनाया के प्यार में रुहान बढ़ाएगे फालतू की मुसीबतें, अब क्या करेगा अयान
Avinash Singh Palलाइव हिन्दुस्तान,मुंबईFri, 26 May 2023 12:01 PM
ऐप पर पढ़ें

20वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट के टॉप 5 में चौथे नंबर पर स्टार प्लस (Star Plus) का शो फालतू था। फालतू (Faltu)को दर्शकों का प्यार मिल रहा है और फैन्स इसे पसंद कर रहे हैं। ऐसे में अब मेकर्स ने इसे और भी ज्यादा मजेदार बनाने का फैसला लिया है और एक नई एंट्री तय की है। निहारिका चौकसे (Niharika Chouksey)और आकाश आहूजा (Aakash Ahuja) स्टारर फालतू में अब सागर वाही (Sagar Wahi) की एंट्री हो गई है। सागर शो में रुहान के किरदार में नजर आएंगे। 

शो में रुहान की एंट्री
वर्तमान ट्रैक फालतू और अयान के इर्द-गिर्द घूमता है। फैन्स, फालतू और अयान की केमिस्ट्री को बेहद पसंद कर रहे हैं और प्यार से उन्हें टेलीविजन के राहुल और अंजलि कहकर बुलाते हैं। हाल ही में सागर वाही ने शो में एंट्री की है। सागर शो में रुहान की भूमिका निभाएंगे। अयान और फालतू के जीवन में आने वाले नए मोड़ और परिस्थिति को देखना बेहद दिलचस्प होगा। रुहान एक मुश्किल किरदार है। वह सेल्फ- मेड आदमी है और इसलिए सोचता है कि वह हमेशा सही है। 

कैसा है रुहान का किरदार
रुहान के बात करने के तरीके से सफलता का अहंकार साफ झलकता है लेकिन रुहान निगेटिव कैरेक्टर नहीं है। अपनी बहन शनाया के लिए उसका प्यार उसे अंधा कर देता है। शनाया का किरदार सलोनी संधू ने निभाया है। फालतू के सामने आने पर शनाया क्रिकेट को लेकर उत्साहित हो जाती है क्योंकि वह खुद एक युवा क्रिकेटर थी, लेकिन वास्तविकता यह है कि शनाया हमेशा फालतू को नीचे लाने के लिए कुछ न कुछ करती रहती है।

कैरेक्टर पर क्या बोले सागर वाही
फालतू में रूहान की भूमिका निभाने वाले सागर वाही ने कहा, "मैं वास्तव में बेहद उत्साहित हूं और रूहान सचदेवा की भूमिका निभाने के लिए उत्सुक हूं। मैं शो को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने जा रहा हूं। रुहान एक दिलचस्प किरदार है जो एक सेल्फ मेड बिजनेसमैन है। वह बाहर से मजबूत और कठोर दिखता है लेकिन दिल से एक खूबसूरत इंसान है। वह जो करता है उसमें उत्कृष्टता प्राप्त करता है और यह गुण उसे भीड़ से अलग बनाता है। वह किसी भी चीज में हमेशा विजेता होना चाहता है। अगर कोई एक चीज है जो वह पैसे से ऊपर रखता है, तो वह उसकी बहन है।'

क्या है फालतू का प्लॉट
सागर ने आगे कहा, 'मेरा किरदार फालतू, अयान और पूरे परिवार के जीवन में भावनाओं और कहानी की परतों के साथ उत्साह को जोड़ेगा। क्योंकि रूहान हर चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का सामना करेगा। इतनी सहजता और रवैया को देखने के बाद दर्शकों को यह किरदार पसंद आएगा।' गौरतलब है कि फालतू एक ऐसी लड़की की कहानी को बयां करती है जो एक अवांछित संतान है। शो की कहानी का मुख्य उद्देश्य फालतू को अपने परिवार की स्वीकृति और सम्मान हासिल करने का संघर्ष है। दर्शकों ने फालतू की सम्मोहक और आकर्षित कहानी के लिए बहुत प्रशंसा की है। यह शो स्टार प्लस पर सोमवार से रविवार रात 9 बजे प्रसारित होता है।