Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीRakhi Sawant and Sherlyn Chopra have been approached to be part of Kangana Ranaut Lock Upp 2 as per reports
Lock Upp 2: कंगना रनौत के 'लॉक अप 2' में होगी शर्लिन चोपड़ा और राखी सावंत की एंट्री? खूब होगा ड्रामा

Lock Upp 2: कंगना रनौत के 'लॉक अप 2' में होगी शर्लिन चोपड़ा और राखी सावंत की एंट्री? खूब होगा ड्रामा

संक्षेप:

लॉक अप 2 (Lock Upp 2) को लेकर खबरें सामने आना शुरू हो गई हैं और कहा जा रहा है कि इस बार शो में ड्रामा क्वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant)और एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) साथ नजर आ सकती हैं।

Mar 10, 2023 06:45 am ISTAvinash Singh Pal हिन्दुस्तान, मुंबई
share Share
Follow Us on

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) का रिएलिटी शो 'लॉक अप' काफी चर्चा में रहा था और इसके कई फोटोज-वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। पहले सीजन की सफलता के बाद अब लॉक अप 2 (Lock Upp 2) को लेकर खबरें सामने आना शुरू हो गई हैं और कहा जा रहा है कि इस बार शो में ड्रामा क्वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant)और एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) साथ नजर आ सकती हैं। हालांकि अभी तक इस बारे में कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन अगर ऐसा होता तो दर्शकों के लिए ये सीजन काफी एक्साइटिंग हो सकता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

लॉक अप 2 में नजर आएंगी शर्लिन- राखी?
दरअसल टेली चक्कर की एक रिपोर्ट के मुताबिक राखी सावंत और शर्लिन चोपड़ा को कंगना रनौत के शो लॉक अप 2 के लिए अप्रोच किया गया है। हलांकि अभी तक शर्लिन और राखी की ओर से इस शो का हिस्सा बनने को लेकर कोई भी जवाब नहीं आया है, लेकिन मेकर्स को उम्मीद है कि बात बन सकती है। बता दें कि अगर ऐसा होता है तो दर्शकों के लिए लॉक अप 2 काफी मजेदार हो जाएगा। दोनों अपनी हाल ही में हुई दोस्ती के पहले तीखी दुश्मनी के लिए जानी जाती हैं।

कैसे हुई राखी-शर्लिन की दोस्ती?
याद दिला दें कि एक वक्त था जब राखी सावंत और शर्लिन चोपड़ा एक दूसरे को देखना तक पसंद नहीं करते थे और एक दूसरे पर खूब आरोप लगाते थे, लेकिन कुछ वक्त पहले दोनों की दोस्ती हो गई। राखी सावंत और शर्लिन चोपड़ा की यह 'दुश्मनी' आखिर दोस्ती में कैसे बदली? इस पर शर्लिन चोपड़ा ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत की थी  और कहा था, 'राखी से मेरी कोई पर्सनल दुश्मनी ना कभी थी, ना कभी रहेगी। लेकिन हुआ ये कि जब-जब मैंने अपने आरोपियों के खिलाफ आवाज उठाई, तब-तब राखी झांसी की रानी की तरह सामने आकर खड़ी हो गईं।'

सबूत देख बदलीं राखी सावंत
शर्लिन चोपड़ा ने आगे कहा था, 'वो बोलीं कि ये मेरे भाई हैं इनके खिलाफ कोई अपशब्द मत कहना। लेकिन जब मैंने इन्हें कुछ ऑडियो रिकॉर्डिंग्स कुछ वीडियो रिकॉर्डिंग्स दिखाईं तब इन्हें बात समझ में आई। तब इन्होंने कहा कि अब मैं तुम्हारी लड़ाई के बीच में नहीं आऊंगी।' वहीं इस सवाल के जवाब में राखी सावंत ने कहा था, 'तब मैंने वो प्रूफ नहीं देखे थे ना। अभी तुमने घर पर अपने वो प्रूफ मुझे दिखाए तो मैं शॉक्ड रह गई।' वहीं हाल ही में राखी के तलाक के मुद्दे पर भी शर्लिन ने एक्ट्रेस का साथ दिया था।

शर्लिन की वजह से राखी को पुलिस ने लिया था हिरासत में...
बता दें कि शर्लिन चोपड़ा ने बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट रहे डायरेक्टर साजिद खान पर गंभीर आरोप लगाए थे, इसी बीच राखी सावंत साजिद खान और सलमान खान के सपोर्ट में आ गई थीं।वहीं याद दिला दें कि पहले राखी और शर्लिन के बीच विवाद देखने को मिला था। शर्लिन की एफआईआर के बाद राखी को हिरासत में लिया गया था। हालांकि अब दोनों को देख ऐसा लग रहा है कि सब ठीक है। लेकिन ये भी कहना पुख्ता तौर पर मुश्किल है कि आखिर कब तक?

Avinash Singh Pal

लेखक के बारे में

Avinash Singh Pal

अविनाश सिंह पाल, मनोरंजन टीम का हिस्सा हैं और स्टोरीज के साथ ही सिनेमा से जुड़े इंटरव्यूज और फिल्म/ वेब सीरीज के रिव्यूज भी करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता के पहले वे न्यूज चैनल्स में बतौर एंकर और रेडियो में बतौर आरजे काम कर चुके हैं। 

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।