Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीRakhi Sawant and Sherlyn Chopra Friendship Reason Sajid and Salman Were the Reason of Fight - Entertainment News India
राखी सावंत और शर्लिन चोपड़ा कैसे बनीं दोस्त? साजिद-सलमान को लेकर हुई थीं एक दूसरे के खिलाफ!

राखी सावंत और शर्लिन चोपड़ा कैसे बनीं दोस्त? साजिद-सलमान को लेकर हुई थीं एक दूसरे के खिलाफ!

संक्षेप:

Rakhi Sawant and Sherlyn Chopra: जब दोनों से इस दुश्मनी से दोस्ती के ट्रांजिशन की वजह पूछी गई तो शर्लिन चोपड़ा ने जवाब दिया, "राखी से मेरी कोई ज्यातीय दुश्मनी ना कभी थी, ना कभी रहेगी। लेकिन हुआ ये..."

Feb 22, 2023 08:16 am ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत और शर्लिन चोपड़ा कुछ वक्त पहले तक एक दूसरे के खिलाफ ही खड़ी नजर आती थीं। लेकिन अब दोनों की दोस्ती हो चुकी है और कई बार दोनों साथ में हैंगआउट करती नजर आ जाती हैं। राखी सावंत और शर्लिन चोपड़ा की यह 'दुश्मनी' आखिर दोस्ती में कैसे बदली? हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान दोनों एक्ट्रेसेज ने इस सवाल का जवाब दिया।

'राखी झांसी की रानी बन जाती थीं'
राखी सावंत और शर्लिन चोपड़ा TOI के साथ एक इंटरव्यू में साथ नजर आईं। जब दोनों से इस दुश्मनी से दोस्ती के ट्रांजिशन की वजह पूछी गई तो शर्लिन चोपड़ा ने जवाब दिया, "राखी से मेरी कोई ज्यातीय दुश्मनी ना कभी थी, ना कभी रहेगी। लेकिन हुआ ये कि जब-जब मैंने अपने आरोपियों के खिलाफ आवाज उठाई, तब-तब राखी झांसी की रानी की तरह सामने आकर खड़ी हो गईं।"

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस तरह हुई दोनों की फिर से दोस्ती
शर्लिन चोपड़ा ने कहा, "वो बोलीं कि ये मेरे भाई हैं इनके खिलाफ कोई अपशब्द मत कहना। लेकिन जब मैंने इन्हें कुछ ऑडियो रिकॉर्डिंग्स कुछ वीडियो रिकॉर्डिंग्स दिखाईं तब इन्हें बात समझ में आई। तब इन्होंने कहा कि अब मैं तुम्हारी लड़ाई के बीच में नहीं आऊंगी।" इस तरह राखी सावंत और शर्लिन चोपड़ा के बीच दोस्ती हो गई।

क्यों था राखी और शर्लिन के बीच झगड़ा?
इस सवाल के जवाब में राखी सावंत ने कहा, "तब मैंने वो प्रूफ नहीं देखे थे ना। अभी तुमने घर पर अपने वो प्रूफ मुझे दिखाए तो मैं शॉक्ड रह गई।" बता दें कि शर्लिन चोपड़ा ने बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट रहे डायरेक्टर साजिद खान पर गंभीर आरोप लगाए थे, इसी बीच राखी सावंत साजिद खान और सलमान खान के सपोर्ट में आ गई थीं।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।