Mika Di Vohti: जब मीका की गर्लफ्रेंड ने रंगे हाथ पकड़ी धोखेबाजी, पड़ा था थप्पड़
Mika Got Slapped By girlfriend: मीका सिंह का स्वयंवर चल रहा है। इस दौरान होने वाली दुलहन से बातचीत में उन्होंने अपने पास्ट के बारे में बात की और बताया कैसे लड़की ने थप्पड़ मारा था।

इस खबर को सुनें
मीका सिंह अपने लिए दुलहन तलाश रहे हैं। उनका स्वयंवर मीका दी वोहटी चल रहा है। इस बीच वह अपने पास्ट से जुड़े कुछ मजेदार खुलासे भी करते जा रहे हैं। मीका सिंह पहले काफी 'बिगड़े' हुए थे। उनसे जुड़ी कुछ कॉन्ट्रोवर्सीज भी सामने आ चुकी हैं। मीका से कहा गया कि जिंदगी की ऐसी सिचुएशन के बारे में बताना है जिसके बारे में कोई नहीं जानता। उनसे यह सवाल एक होने वाली दुलहन कंटेस्टेंट ने किया था। इस पर मीका ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड्स के बारे में बात की।
पास्ट में थीं 3 गर्लफ्रेंड्स
मीका सिंह अपनी होने वाली लाइफ पार्टनर से कुछ भी नहीं छिपाना चाहते। वह धीरे-धीरे कंटेस्टेंट्स को समझने और उनका विश्वास जीतने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं पार्टिसिपेंट्स भी ऐसा कर रही हैं। मीका से एक लड़की ने पूछा कि अपनी लाइफ की ऐसी बात बताएं जिस बारे में कोई नहीं जानता। इस पर मीका ने बताया कि स्कूल टाइम पर उनकी 3 गर्लफ्रेंड्स थीं। गर्लफ्रेंड ने उनसे बता दिया था कि वह उन्हें पसंद करती है कि लेकिन घरवाले नहीं मानें क्योंकि मीका उस वक्त अच्छी कंडीशन में नहीं थे।
शादी में गए थे मीका
मीका ने बताया कि उस लड़की ने पहले बिना वजह बताए ही बोलना बंद कर दिया था। वह म्यूजिक टीचर बनकर उसके स्कूल गए । वहां वही गाना बजाया जो स्कूल के एनुअल फंक्शन में बजाते थे। फिर उस लड़की ने वजह बताई। मीका ने स्थिति को समझा कि उसके पेरेंट्स उसका भला चाहते थे। वह उस लड़की की शादी में गए, गाना बजाया और दोनों खूब रोए भी थे।
फीमेल फैन से हो गया था प्यार
मीका का दूसरा रिलेशनशिप भी इसी वजह से नहीं चला। तीसरे के बारे में उन्होंने बताया। इस वक्त तक मीका नााम कमा चुके थे। उन्हें एक फीमेल फैन मिली जो कि काफी खूबसूरत थी। मीका ने बताया कि उसके साथ लंबी-लंबी प्लानिंग कर ली थीं। उस वक्त वह थोड़े फ्लर्ट भी हो चुके थे। मीका ने बताया कि उनके पास फोन आते थे और वह बात कर लेते थे। एक का नाम उन्होंने राकेश सेव कर रखा था। जब भी उस लड़की का फोन आता तो वह कहते, हां राकेश बोल। एक बार उनकी गर्लफ्रेंड आई थी और उस 'राकेश' का फोन आता ही रहा। ये भी पढ़ें: Mika Singh को शान ने दी थी ये अजीब सलाह, बोले- तुम ऑटो में आया करो वरना...
मीका ने माना उनकी गलती थी
मीका की गर्लफ्रेंड ने कहा कि फोन उठा लो, पर वह बहाने देते रहे। मीका ने फोन उठाया और उस लड़की ने फोन लाउड स्पीकर पर कर दिया। मीका को फिर जोरदार थप्पड़ पड़ा। मीका डर गए उन्हें लगा आज अकेले मारा है, कल सबके सामने मारेगी। इसके बाद वह लड़की मीका की हर जगह निगरानी करने लगी थी। मीका ने माना कि गलती उनकी ही थी। उस लड़की के घरवाले भी राजी नहीं हुए। मीका ने बताया कि वह उसकी शादी में भी गए थे और डांस भी किया था।