Mika Di Vohti: मीका की बैचलर्स पार्टी में धमाल, दुबई का सबसे महंगा नाइट क्लब लिया किराए पर!
Mika Di Vohti Updates: मीका सिंह का स्वयंवर 19 जून को शुरू हो रहा है। इससे पहले शो से जुड़े कई अपडेट्स आ रहे हैं जो दर्शकों के लिए एक्साइटिंग हैं। खबर है कि मीका ने बैचलरेट पार्टी के लिए दुबई का नाइट

इस खबर को सुनें
मीका सिंह ब्याह रचाने जा रहे हैं। स्वयंवर-मीका दी वोटी में वह अपने लिए दुलहन की तलाश करेंगे। शादी से पहले मीका की शानदार बैचलर पार्टी होगी। रिपोर्ट्स हैं उन्होंने इसके लिए दुबई के सबसे महंगे नाइट क्लब को किराये पर लिया है। वैसे मीका को हर चीज ग्रैंड लेवल पर करना पसंद है। जब शादी इतनी शानदार हो रही है तो बैचलर्स पार्टी भी कम कैसे रहेगी। इस सेलिब्रेशन में उनके दोस्त जोधपुर में इकट्ठे हुए हैं। इनमें कपिल शर्मा, दलेर मेहंदी, शान और बॉलीवुड के अन्य बेस्ट फ्रेंड्स भी शामिल हैं।
ग्रैंड करेंगे बैचलर्स पार्टी
मीका सिंह को रिझाने देशभर से खूबसूरत लड़कियां उनके स्वयंवर में इकट्ठी हो रही हैं। मीका दी वोटी शो से जुड़े अब तक कई अपडेट्स आ चुके हैं। अब लेटेस्ट रिपोर्ट यह है कि मीका सिंह अपनी बैचलर पार्टी के लिए दुबई के सबसे महंगे नाइट क्लब को किराए पर ले रहे हैं। वजह यह है कि वह अपनी शादी से पहले बैचलरेट पार्टी दोस्तों के लिए यादगार बनाना चाहते हैं।
मदद करेंगी शहनाज गिल
इससे पहले खबर थी कि मीका को दुलहन खोजने में उनकी दोस्त शहनाज गिल मदद करेंगी। शहनाज का स्वयंवर भी टीवी शो पर आ चुका है। उन्हें इस रिऐलिटी शो का काफी अनुभव है तो वह मीका की मदद करेंगी। शो 'स्वयंवर - मीका दी वोटी' अपने लॉन्च की ओर बढ़ रहा है और हम मीका की दुल्हनिया देखने को लेकर बहुत उत्साहित हैं। यह शादी टीवी पर तो काफी ग्रैंड लेवल पर होने जा रही है तो क्या मीका की बैचलर पार्टी भी इतनी ही ग्रैंड होगी? मीका का स्वयंवर- मीका दी वोटी 19 जून से शुरू हो रहा है।