Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीMehreen Pirzada reply to troll who called her marital rape sequence a sex scene From Sultan Of Delhi

'सुल्तान ऑफ दिल्ली' के मैरिटल रेप को सेक्स सीन कहने से दुखीं मेहरीन पीरजादा, कहा- 'उनकी भी बहनें-बेटियां...'

Mehreen Pirzada: वेब सीरीज सुल्तान ऑफ दिल्ली के मैरिटल रेप सीन को सेक्स सीन कहने पर एक्ट्रेस मेहरीन पीरजादा ने रिएक्ट किया है। मेहरीन ने सोशल मीडिया पोस्ट किया है और दुख जाहिर किया है।

Avinash Singh Pal लाइव हिन्दुस्तान, मुंबईWed, 18 Oct 2023 08:34 AM
share Share
Follow Us on
'सुल्तान ऑफ दिल्ली' के मैरिटल रेप को सेक्स सीन कहने से दुखीं मेहरीन पीरजादा, कहा- 'उनकी भी बहनें-बेटियां...'

एक्ट्रेस मेहरीन पीरजादा ने हाल ही में वेब सीरीज 'सुल्तान ऑफ दिल्ली' से ओटीटी डेब्यू किया।डिज्नी प्लस हॉटस्टार की वेब सीरीज 'सुल्तान ऑफ दिल्ली' को दर्शकों से मिक्स रिस्पॉन्स मिला है, हालांकि इसके कुछ क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिस में एक सीन मेहरीन पीरजादा का भी है। सीरीज के एक हिस्से में मेहरीन पीरजादा (के किरदार) के साथ मैरिटल रेप दिखाया गया है, जिसे सोशल मीडिया ट्रोल्स ने सेक्स सीन कह दिया तो एक्ट्रेस ने रिएक्ट किया।

मैरिटल रेप  पर बोलीं मेहरीन
मिलन लूथरिया निर्देशक 'सुल्तान ऑफ दिल्ली' में मैरिटल रेप को सेक्स सीन कहने पर मेहरीन पीरजादा ने ट्वीट किया और लिखा, 'मैंने हाल ही में वेब सीरीज सुल्तान ऑफ दिल्ली से ओटीटी डेब्यू किया है, जो डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई है। मुझे उम्मीद है कि मेरे फैन्स ने इस सीरीज को पसंद किया होगा। कई बार स्क्रिप्ट्स कुछ ऐसे सीन्स की मांग करती है, जो आपके विचारों से अलग होते हैं। बतौर प्रोफेशनल एक्टर, जो एक्टिंग को जॉब के साथ ही साथ आर्ट भी मानते हैं, उन्हें ऐसे सीन्स करने होते हैं, जो स्टोरी की डिमांड हैं और उसका अहम पहलू हैं।' 

मुझे बहुत दुख होता है कि...
मेहरीन आगे कहती हैं,'सुल्तान ऑफ दिल्ली में ऐसा ही एक क्रूर मैरिटल रेप सीन है। ये देखकर मुझे बहुत दुख होता है कि मैरिटल रेप के इस इस गंभीर मुद्दो को कुछ मीडिया ने बतौर सेक्स सीन बताया है। यह उस चीज को बहुत छोटा बना देता है जो एक गंभीर मुद्दा है जिससे वर्तमान में दुनिया भर में कई महिलाएँ जूझ रही हैं। यह मुझे परेशान करता है कि मीडिया के एक निश्चित वर्ग और सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे उठाया है, इन लोगों को समझना चाहिए कि उनकी भी बहनें और बेटियां हैं और मैं भगवान से प्रार्थना करती हूं कि उन्हें अपने जीवन में कभी भी इस तरह के आघात से न गुजरना पड़े। महिलाओं के खिलाफ ऐसी क्रूरता और हिंसा का विचार घृणित है।' 

हर सीन को प्रोफेशनली शूट किया...
आखिर में मेहरीन ने कहा,'बतौर एक्टर मेरी जिम्मेदारी है कि हर किरदार के साथ इंसाफ करूं और मिलन लूथरिया ने इस बात का पूरा ध्यान रखा है कि सब कुछ प्रोफेशनली हो और हर सीन को प्रोफेशनली शूट किया गया है। बतौर आर्टिस्ट मैं, हमेशा अपने दर्शकों के लिए बेस्ट देती रहूंगी चाहें वो महालक्ष्मी हो, संजना हो या फिर हनी हो। आप सभी को बहुत सारा प्यार...।'
 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें