Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीKoffee With Karan 8 Saif Ali Khan Sharmila Tagore episode is the most viewed episode aamir khan kiran rao to come in last episode
Koffee With Karan 8: कॉफी विद करण 8 के फिनाले में आएंगे मिस्टर खान, सैफ-शर्मिला के एपिसोड ने बनाया रिकॉर्ड

Koffee With Karan 8: कॉफी विद करण 8 के फिनाले में आएंगे मिस्टर खान, सैफ-शर्मिला के एपिसोड ने बनाया रिकॉर्ड

संक्षेप:

Koffee With Karan 8 Finale Episode: करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण 8' में आमिर खान आने वाले हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, आमिर अपनी एक्स वाइफ किरण के साथ फिनाले एपिसोड में नजर आएंगे।

Jan 03, 2024 12:52 pm ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

कॉफी विद करण का आठवां सीजन अपने फिनाले के करीब पहुंच चुका है। अभी तक करण जौहर के चैट शो के 10 एपिसोड रिलीज हुए हैं। कहा जा रहा है कि 13वां एपिसोड आठवें सीजन का फिनाले एपिसोड होगा। दिलचस्प बात तो ये है कि कॉफी विद करण 8 के फिनाले एपिसोड में मिस्टर खान शिरकत करेंगे और काउच पर उनका साथ एक बहुत ही खूबसूरत लेडी देंगी। आइए जानते हैं इन दोनों के बारे में।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अपनी फिल्म को प्रमोट करेंगी किरण
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, कॉफी विद करण-8 के 13वें यानी फिनाले एपिसोड में बॉलीवुड एक्टर आमिर खान अपनी एक्स वाइफ किरण राव के साथ दिखाई देंगे। ये एपिसोड 18 जनवरी के दिन ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी+हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा। शो से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि आमिर और किरण इस शो में नहीं आना चाहते थे। लेकिन, अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट ‘लापता लेडीज’ के प्रमोशन के बारे में सोचकर वे इस शो का हिस्सा बनने के लिए राजी हो गए। बता दें, 'लापता लेडीज' का निर्देशन किरण ने किया है। वहीं इसके निर्माता आमिर खान हैं। 

2021 में हुआ था तलाक
आमिर खान और किरण राव कई सारे शोज और इंटरव्यूज में साथ में नजर आ चुके हैं। हालांकि, तलाक के बाद ऐसा पहली बार हो रहा है। याद दिला दें, 15 साल तक साथ रहने के बाद आमिर और किरण ने 3 जुलाई 2021 में अपने तलाक की घोषणा की थी। दोनों का एक 12 साल का बेटा आजाद राव है।

सैफ-शर्मिला के एपिसोड ने बनाया रिकॉर्ड
सैफ अली खान और शर्मिला टैगोर का एपिसोड लोगों काे काफी पसंद आ रहा है। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, एक हफ्ते में इस एपिसोड पर 6.2 मिलियन व्यूज आ गए हैं और यह इस सीजन का सबसे ज्यादा देखे जाने वाला एपिसोड बन गया है।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani
वर्तिका तोलानी को फिल्मी दुनिया और फिल्मों की बातें करते-करते पांच साल से ज्यादा हो गए हैं। उन्होंने साल 2019 में ईएमआरसी, डीएवीवी (इंदौर) से पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बीएससी किया और फिर दैनिक भास्कर से अपने करियर की शुरुआत की। दैनिक भास्कर के बाद अमर उजाला और अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। लाइव हिन्दुस्तान में वर्तिका सेलेब्स के इंटरव्यू लेती हैं, खबरें लिखती हैं और फिल्म/वेब सीरीज की समीक्षा करती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।