कियारा आडवाणी ने करण जौहर की उम्र का बनाया मजाक, कहा- 50 के ऊपर मर्दों को तो...
Kiara Advani On Karan Johar Age : कियारा आडवाणी और करण जौहर के बीच अच्छा बॉन्ड है। हाल ही में एक्ट्रेस ने करण के ही शो में उनका मजाक बना दिया। करण तो कियारा की बातों से काफी हैरान थे।

Koffee With Karan 8 : कियारा आडवाणी और विकी कौशल, करण जौहर के शो कॉफी विद करण के लेटेस्ट एपिसोड में पहुंचे। दोनों ने साथ में करण के साथ बहुत बातें की और अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई दिलचस्प खुलासे किए। लेकिन इसके अलावा इस शो का एक ऐसा मोमेंट है जिसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। दरअसल, कियारा ने करण के शो में उनका ही मजाक बना दिया।
करण की उम्र का मजाक
कियारा कहती हैं, 'मेरे पैरेंट्स बहुत यंग हैं। उनकी उम्र करण के जितनी ही है। करण कहते हैं तुम्हारी हिम्मत कैसी हुई। करण फिर कियारा से उनके पैरेंट्स की उम्र पूछते हैं तो वह कहती हैं 58 के आस-पास। करण कहते हैं मैं 51 का हूं। कियारा कहती हैं कि 50 से ऊपर के मर्दों को लगता है कि वह यंग हैं तो करण कहते हैं यह रुक नहीं रही हैं।'
विकी ने की कियारा की तारीफ
विकी की वहीं हंसी नहीं रुकती है। वह कहते हैं ये शो का बेस्ट मोमेंट है। करण फिर कहते हैं हां बेटा बोलो। मैंने फालतू में इतनी तारीफ की, सब लेता हूं वापस। विकी कहते हैं कियारा आपने तो रॉक कर दिया।
प्रपोजल स्टोरी
कियारा अपनी प्रपोजल स्टोरी बताती हैं कि कैसे सिद्धार्थ ने उन्हें प्रपोज किया था। कियारा बताती हैं कि वह सिद्धार्थ के परिवार के साथ रोम गई तीं और उन्हें लग रहा था कि सिद्धार्थ उन्हें प्रपोज कर सकते हैं। हमने कैंडल नाइट डिनर किया और फिर वॉक पर गए। तभी वहां एक वायलिन बजाने वाला आता है और सिद्धार्थ मुझे प्रपोज करते हैं। उनके भांजे हमारा वीडियो बनाते हैं। सिद्धार्थ फिर शेरशाह फिल्म का अपना डायलॉग बोलते हैं दिल्ली का सीधा-साधा लौंडा हूं और मुझे हंसी आ गई।
बता दें कि कियारा और सिद्धार्थ ने साथ में फिल्म शेरशाह में काम किया है। फिल्म में सिद्धार्थ ने विक्रम बत्रा का किरदार निभाया था और कियारा ने उनकी लव इंट्रेस्ट का। फैंस को दोनों की जोड़ी बहुत पसंद आई थी और इसी फिल्म के दौरान दोनों के रिलेशन की खबरें सुर्खियों में रहती थी।
लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalसुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


