Hindi Newsमनोरंजन न्यूज़टीवीKBC fame Sushil Kumar could not handle popularity overnight know where is he nowadays - Entertainment News India

KBC में 5 करोड़ जीते थे सुशील कुमार, नहीं संभाल पाए रातों-रात मिली पॉपुलैरिटी, जानें कहां हैं आजकल

कौन बनेगा करोड़पति से कई कंटेस्टेंट की जिंदगी बदल गई। केबीसी 5 में हिस्सा लेने वाले कंटेस्टेंट सुशील कुमार को रातों रात लोकप्रियता मिली थी। सुशील उस वक्त सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे थे।

Shrilata लाइव हिंदुस्तान, मुंबईSat, 25 June 2022 07:18 PM
हमें फॉलो करें

टीवी के पॉपुलर शो कौन बनेगा करोड़पति से कई कंटेस्टेंट की जिंदगी बदल गई। केबीसी 5 में हिस्सा लेने वाले कंटेस्टेंट सुशील कुमार को रातों रात लोकप्रियता मिली थी। सुशील उस वक्त सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। वह शो में 5 करोड़ जीतने में कामयाब रहे थे। वह पहले कंटेस्टेंट थे जिसने 5 करोड़ जीता था। अमिताभ बच्चन भी उनके कायल हो गए थे। हालांकि जल्द ही सुशील कुमार इस चकाचौंध में खो गए और वह खुद को संभाल नहीं पाए। नतीजा ये हुआ कि उन्हें इसका नुकसान ही उठाना पड़ा।

मीडिया एक्सपोजर से जिंदगी प्रभावित


सुशील कुमार ने हाल ही बताया कि किस तरह शो से मिली लोकप्रियता ने उन्हें बुरी तरह प्रभावित किया। खासकर मीडिया में उन्हें जिस तरह का एक्सपोजर मिला। वह हर काम मीडिया को सोचकर ही करने लगे थे। ई-टाइम्स के साथ इंटरव्यू में सुशील कुमार ने कहा, ‘बेशक मैं भी बिग बी का बड़ा प्रशंसक हूं। मैं तब अपनी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहा था इसलिए चीजें हुईं लेकिन उसके बाद मीडिया एक्सपोजर ने मुझे परेशान करना शुरू कर दिया। उन्हें मेरी निजी जिंदगी में भी दिलचस्पी थी। मेरा व्यवहार एक तरह से प्रभावित हुआ। मीडिया क्या कहेगा, मेरा फैसला इसे देखते हुए होता था।‘

 पढ़ाई से ध्यान हटा


सुशील आगे कहते हैं, ‘पढ़ने के लिए आपको एकांत चाहिए होता है। मीडिया के संपर्क में आने की वजह से मैं असल में अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित नहीं कर सका। इससे मेरा ध्यान भटकता था। झूठी कहानियां छपने पर मुझे सफाई देनी पड़ी। 4-5 साल तक यही चलता रहा।‘ बिहार के रहने वाले सुशील अब अपने गांव में ही रहते हैं और वहां पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए काम करते हैं।

बता दें कि ‘कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 14 जल्द ही फिर से शुरू होने वाला है। शो का प्रोमो रिलीज किया जा चुका है।
 

ऐप पर पढ़ें