फोटो गैलरी

Hindi News Entertainment TvKBC 15 Amitabh Bachchan Asks Question for 25 Lakh Rupees Contestant Abhinav Fails Entertainment News India

KBC 15: ₹25 लाख के सवाल पर चूका MBBS स्टूडेंट, क्या आप दे पाएंगे इसका सही जवाब?

KBC 15: बड़ी समझदारी से खेलते हुए अभिनव धीरे-धीरे 25 लाख रुपये के सवाल पर पहुंच गए। क्योंकि उन्हें इस सवाल का सही जवाब नहीं पता था, इसलिए अभिनव से इससे आगे नहीं बढ़ने का फैसला किया।

KBC 15: ₹25 लाख के सवाल पर चूका MBBS स्टूडेंट, क्या आप दे पाएंगे इसका सही जवाब?
Puneet Parasharलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीSat, 23 Sep 2023 10:44 AM
ऐप पर पढ़ें

कौन बनेगा करोड़पति सीजन 15 की शुरुआत हुई कंटेस्टेंट अभिनव सिंह के साथ। अभिनव MBBS में सेकेंड ईयर स्टूडेंट हैं और अमिताभ बच्चन ने उनके साथ खेल की शुरुआत 1 लाख 60 हजार रुपये के सवाल के साथ की। अमिताभ बच्चन ने पूछा- प्राचीन भारतीय साहित्य में 'यवन' शब्द का इस्तेमाल किस संस्कृति के लोगों के लिए किया जाता था? ऑप्शन्स थे- A. Siamese, B. Arabian, C. Chinese, D. Greek. अभिनव ने अपनी दूसरी लाइफलाइन (वीडियो कॉल अ फ्रेंड) का इस्तेमाल करके सही जवाब दिया।

दोस्त की मदद से 1.60 लाख जीत गए अभिनव
अभिनव ने अपनी दोस्त आशिमा गोयल से बात की और सही जवाब दिया। अभिनव ने बताया कि उनकी दोस्त एक IAS ऑफिसर हैं। आशिमा ने सवाल का सही जवाब दिया और इस तरह अभिनव 1 लाख 60 हजार जीत गए। खेल आगे बढ़ता गया और बड़ी समझदारी से खेलते हुए अभिनव धीरे-धीरे 25 लाख रुपये के सवाल पर पहुंच गए। क्योंकि उन्हें इस सवाल का सही जवाब नहीं पता था, इसलिए अभिनव से इससे आगे नहीं बढ़ने का फैसला किया।

अमिताभ बच्चन ने पूछा 25 लाख रुपये का सवाल?
अभिनव ने बड़ी आसानी से 12 लाख 50 हजार के सवाल का जवाब दे दिया था और वह 25 लाख रुपये के पड़ाव पर पहुंच गए। अभिनव से फिर अमिताभ बच्चन ने 13वां सवाल किया जो कि 25 लाख रुपये के लिए था। उन्होंने पूछा- भारतीय संसद जॉइंट सेशन को संबोधित करने वाला पहला अमेरिका राष्ट्रपति कौन था? ऑप्शन्स थे- A. फ्रेंकलिन डी रूसवेल्ट, B. ड्वाइट, डी आईजेनहोवर, C. जॉन एफ केनेडी, D. रिचर्ड एम निक्सॉन।

क्या था 25 लाख के सवाल का सही जवाब?
अभिनव ने कुछ देर तक इस सवाल पर गौर करने के बाद कहा कि उन्हें इस सवाल के बारे में कोई आइडिया नहीं है और वह रिस्क नहीं लेना चाहते हैं। इस तरह रिचर्ड 12 लाख 50 हजार रुपये की धनराशि के साथ शो से विदा हो गए। जाने से पहले अमिताभ ने अभिनव से कहा कि वह किसी एक ऑप्शन को गेस करें ताकि लोगों को इस सवाल का सही जवाब दिया जा सके। अभिनव ने ऑप्शन बी चुना, लेकिन उन्हें बहुत खुशी हुई जब सही ऑप्शन सी निकला।

विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े