फोटो गैलरी

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News Entertainment TvHina Khan trolled when she reached to perform her first Umrah

उमराह करने पहुंचीं हिना खान क्यों हुईं ट्रोल? यूजर ने कहा- दिल से इस्लाम भी कबूल करना

हिना खान (Hina Khan) ने तस्वीरों के जरिए अपने सऊदी टूर की झलक दिखाई है। रमजान से पहले उमराह करने हिना खान के साथ उनकी मां और भाई भी थे। एक फोटो में तीनों लोग साथ में पोज दे रहे हैं।

उमराह करने पहुंचीं हिना खान क्यों हुईं ट्रोल? यूजर ने कहा- दिल से इस्लाम भी कबूल करना
Shrilataलाइव हिंदुस्तान,मुंबईTue, 21 Mar 2023 10:45 PM
ऐप पर पढ़ें

टीवी एक्ट्रेस हिना खान रमजान से पहले उमराह करने पहुंचीं। यह पहली बार है जब वह उमराह करने मक्का गई हैं। उनके साथ उनका परिवार भी था। हिना ने कई तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पेज पर शेयर कीं। उन्होंने पारंपरिक कपड़े पहने हैं। हिना ने सफेद रंग का सलवार सूट और सिर पर हिजाब पहना है। मंगलवार को हिना ने तस्वीरों के जरिए अपने सऊदी टूर की झलक दिखाई है। इस मौके पर हिना के साथ उनकी मां और भाई भी थे। एक फोटो में तीनों लोग साथ में पोज दे रहे हैं।

यूजर्स करने लगे ट्रोल
ये रिश्ता क्या कहलाता है एक्ट्रेस ने जब तस्वीरें शेयर कीं तो फैन्स ने तो उनकी तारीफ की लेकिन ट्रोल करने वालों की भी कमी नहीं है। कई यूजर्स ने लिखा कि उन्होंने अभी उमराह कर लिया लेकिन इसके बाद जरूरी है कि वह इसे अमल भी करें। एक यूजर ने कहा, उमराह करना ट्रेंड हो गया है और अगले दिन फिर नंगे घूमो। एक यूजर लिखते हैं, उमराह के बाद ये सब छोड़ दो तो बेहतर है। एक अन्य ने कहा, इस्लाम कबूल कर लेना दिल से, सना खान जैसा बन जाना। 

 

उमराह को लेकर एक्साइटेड हिना
इससे पहले हिना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर सफेद सलवार सूट के साथ तस्वीरें करते हुए कहा था कि यह उनका पहला उमराह है और वह बहुत एक्साइटेड हैं। उन्होंने कहा कि वह इसके लिए शुक्रगुजार हैं।

इस फिल्म में दिखेंगी हिना
हिना खान की आने वाली फिल्म कंट्री ऑफ द ब्लाइंड हैं। इसमें उनके साथ शोएब निकाश शाह, अहमर हैदर, अनुष्का सेन, नमिता लाल और जीतेंद्र लाल हैं। फिल्म का अभी पोस्ट प्रोडेक्शन का काम चल रहा है।