फोटो गैलरी

Hindi News Entertainment Tvghum hai kiskikey pyaar meiin 25 september aaj ka full episode written update savi will stand up against kiran

GHKKPM 25 Sep: शान्तनु देगा सवि को आवाज उठाने की हिम्मत, अब किरण को मिलेगी सजा?

GHKKPM: सीरियल में दिखाया जाएगा कि सवि ईशान की बात चुपचाप सुनती रहेगी ताकि उसकी बहन का घर बर्बाद न हो। शान्तनु उसका साथ देगा। इस पर सवि को आवाज उठाने की हिम्मत आएगी। वह हरिणी को सच बता देगी

GHKKPM 25 Sep: शान्तनु देगा सवि को आवाज उठाने की हिम्मत, अब किरण को मिलेगी सजा?
Kajal Sharmaलाइव हिंदुस्तान,मुंबईMon, 25 Sep 2023 09:18 AM
ऐप पर पढ़ें

सीरियल में दिखाया जाएगा कि बोर्ड रूम में ईशान सवि को बताएगा कि उसके जीजाजी ने क्या बताया। शान्तनु ईशा से पूछेगा कि ऐसा क्या हुआ है जो वह इल्जाम चुपचाप सह रही है। शान्तुन उसे हिम्मत देगा। इस बीच किरण हरिणी को टॉर्चर करेगा। सवि घर जाकर किरण की काली करतूत हरिणी के सामने बता देगी। हरिणी को शॉक लगेगा वह फूट-फूटकर रोएगी और उसकी तबीयत बिगड़ जाएगी। सवि सब छोड़कर रामटेक वापस जाने की बात कहेगी। 

ईशान नहीं करेगा सवि का भरोसा
गुम है किसी के प्यार में शो के लेटेस्ट एपिसोड में सवि को बोर्ड मेंबर्स के सामने जलील होना पड़ेगा। ईशान उसे कैरेक्टरलेस कहेगा। वह पूछेगी कि बिना सबूत ईशान ऐसा कैसे कह सकता है। तब ईशान बताएगा कि उसका जीजा बता गया है कि वह किस तरह की लड़की है और किरण के लगाए इल्जाम के बारे में भी बताएगा। यह सुनकर सवि शॉक्ड रह जाएगी। सवि बोलेगी कि उसके जीजा ने उसकी इज्जत पर हाथ डाला। इस पर ईशान कहेगा कि जब कॉलेज में उसके साथ इस तरह की घटना हुई थी तो उसने मीडिया को बुलाकर आंदोलन किया था। अब क्यों चुप है।

शान्तुन देगा सवि को हिम्मत
ईशान कहेगा कि वो और उसकी ईशा मैम सिर्फ भोसले फैमिली पर इल्जाम लगाना जानती है। जब खुद पर बात आती है तो दोनों के आदर्श पीछे हो जाते हैं। सवि बोर्ड से बाहर आ जाएगी। शान्तनु सवि से पूछेगा कि वह चुप क्यों है। इस पर वह बोलेगी कि वह नहीं चाहती कि उसकी बहन का घर खराब हो। शान्तनु उसे हिम्मत देगा कि उसे चुप नहीं रहना चाहिए वर्ना हरिणी के साथ भी गलत होगा। सवि घर पहुंचती है। 

सवि कहेगी पढ़ाई छोड़ने की बात
इस बीच हरिणी को शक होता है वह किरण से पूछती है कि ऐसा क्या हुआ है जो सवि घर पर नहीं रहना चाहती। वह चोट के बारे में भी पूछेगी कि पहले चोट नहीं थी। किरण हरिणी का मुंह बंद करवाने के लिए उसका हाथ मरोड़ देगा। तब तक सवि वहां पहुंचेगी और सवि को सच बता देगी। इस बात पर हरिणी को शॉक लगेगा। सवि किरण से कहेगी कि उसकी वजह से उसे हॉस्टल नहीं मिला और रामटेक वापस जाना पड़ रहा है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें