Hindi Newsमनोरंजन न्यूज़टीवीghum hai kisikey pyaar meiin viewers reaction on illicit relation story that satya will murder sai

GHKPM: सत्या को तोड़ेगा फिर प्यार खोने का डर, बौखलाहट में लेगा सई-विराट की जान?

GHKPM: सीरियल से जुड़ी एक ऐसी खबर आ रही है जो दर्शकों के लिए शॉकिंग हो सकती है। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो सत्या आगे चलकर सई और विराट का मर्डर प्लान करेगा। हालांकि ऐसा होना काफी मुश्किल लग रहा है।

GHKPM: सत्या को तोड़ेगा फिर प्यार खोने का डर, बौखलाहट में लेगा सई-विराट की जान?
Kajal Sharma लाइव हिंदुस्तान, मुंबईThu, 1 June 2023 05:51 PM
हमें फॉलो करें

गुम है किसी के प्यार में सीरियल के नए ट्रैक से दर्शक ऊबते जा रहे हैं। अंबा की प्रेम कहानी दिखाए जाने पर लोगों ने ट्विटर पर जमकर ट्रोलिंग की। इसे अवैध संबंधों वाला सीरियल बता दिया। वहीं अपकमिंग ट्रैक को लेकर रिपोर्ट्स आ रही हैं कि जब सई विराट के साथ जाने का फैसला लेगी तो सत्या रिवेंज मोड में आ जाएगा। वह गुस्से में उन दोनों को मारने का प्लान बना लेगा। वैसे प्रोमो में यह हिंट तो मिल चुकी है कि सई फिर से विराट के साथ होने का फैसला लेगी। शायद करंट ट्रैक भी इस ओर बढ़ रहा है।

अंबा की कहानी पर दर्शक खफा
शो में रिश्तों की अजीब गुत्थी दिखाई गई है, इसमें कोई शक नहीं। पाखी विराट को पसंद करती है, वह उसकी भाभी बन जाती है। पाखी का पति मरता है तो वह फिर विराट की ओर आकर्षित होती है। विराट की वाइफ सई चली जाती है तो उसकी शादी उसकी भाभी पाखी से करवा दी जाती है। ये सब दिखाए जाने पर दर्शक कई बार भड़क चुके हैं। अब जो नया उसमें भी अवैध संबंध का ट्रैक दिखा। अंबा की लव स्टोरी भी कुछ ऐसी ही है। इसे दिखाए जाने पर दर्शक शो के बारे में नेगेटिव बोल रहे हैं। अभी दिखाया जा रहा है कि अंबा और वीजू काका को मिलवाने के लिए सई विराट की मदद लेगी। उनकी कहानी में फर्ज और प्यार का ऐंगल उसे बार-बार अपनी और विराट की याद दिलाएगा।

जुलाई तक आ सकता है लीप
अब सीरियल गॉसिप की रिपोर्ट की मानें तो सई फाइनली विराट के साथ रहने का फैसला लेगी। सत्या एक बार अपनी गर्लफ्रेंड खो चुका है। बहुत मुश्किल से उसे सई से प्यार हुआ। अब सई से बिछड़ने का गम सत्या बर्दाश्त नहीं कर पाएगा और मानसिक संतुलन खो देगा। अगर ये खबरें सच हुईं तो सीरियल फिर से नेगेटिव ट्रैक पर होगा। हालांकि इसके लॉयल दर्शक हैपी एंडिंग चाहते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो 15 जून तक आखिरी एपिसोड शूट होगा तो माना जा सकता है कि जुलाई तक लीप आ जाएगा। इसमें वीनू और सवि बड़े दिखाए जाएंगे। 

ऐप पर पढ़ें