GHKKPM Gossip: दर्शकों को फूटी आंख नहीं भा रहा वीनू, क्या रोमांटिक ट्विस्ट बदलेगा कहानी?

Jul 26, 2023 09:49 pm IST
Kajal Sharma लाइव हिंदुस्तान, मुंबई
GHKKPM Gossip: दर्शकों को फूटी आंख नहीं भा रहा वीनू, क्या रोमांटिक ट्विस्ट बदलेगा कहानी?
संक्षेप:

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल में जो ट्रैक दिखाया जा रहा है वो दर्शकों को ज्यादा बांध नहीं पा रहा। अब सवि और ईशान के रोमांस से ही लोगों को उम्मीदें। पुराने ट्रैक्स की क्लिप अभी भी वायरल हो रही

गुम है किसी के प्यार में सीरियल का अब तक का ट्रैक अनोखी और शौर्य की कहानी की तरह आगे बढ़ रहा है। दर्शकों को इसमें कुछ खास इंट्रेस्ट नहीं आ पाया। हालांकि अब ईशान और सवि की नोकझोंक शुरू होने वाली है तो दर्शक एक्साइटेड हैं। लोगों को पता है कि सवि और ईशान को आगे चलकर प्यार होगा। अभी ईशान सवि से नफरत करता है। इस बीच ये देखना इंट्रेस्टिंग होगा कि उसकी नफरत प्यार में कैसे बदलेगी। ऐसी कौन सी परिस्थितियां बनेंगी कि ईशान को सवि से शादी करनी पड़ेगी। जानें आगे की कहानी को लेकर क्या चर्चे हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

समृद्ध बढ़ाएगा मुश्किल
सीरियल में दिखाया जा रहा है कि सवि शादी से पीछा छुड़ाकर नई उड़ान भरने आ चुकी है। लेकिन ईशान को पता चलेगा कि उसे ईशा ने भेजा है तो चिढ़कर उसका सामान फेंक देगा। रिपोर्ट्स हैं कि समृद्ध सवि का पता लगाकर उसके पीछे पुणे पहुंच जाएगा। ईशान को जब पता चलेगा कि सवि किन मुश्किलों का सामना करके आई है तो वह उसकी मदद करेगा।

रीवा लाएगी ट्विस्ट
खबरें ये भी हैं कि इन गुंडे ईशा से भी बदला लेंगे। इस दौरान ईशान और ईशा के बीच भी दूरियां कम होंगी। सवि अपनी काबिलियत से कॉलेज ही नहीं बल्कि ईशान के दिल में भी जगह बनाएगी। फिर रीवा की एंट्री से कहानी में ट्विस्ट आएगा। 

नहीं पसंद आ रहा वीनू
कहानी में लोगों को अभी जरा भी मजा नहीं आ रहा। सोशल मीडिया पर ज्यादातर दर्शक पुराने ट्रैक को याद करते रहते हैं। वीनू का रोल किसी को पसंद नहीं आ रहा। उसके साथ लोग पाखी को कोसत रहते हैं। शो में एक साथ कई स्टोरीज दिखाई जाने की कोशिश हो रही है जबकि लोग सवि और ईशान का रोमांस देखना चाहते हैं। विलेन के रूप में समृद्ध की एंट्री हो चुकी है तो ईशान को सवि की जिंदगी का हीरो बनने का मौका मिलेगा। 

लेखक के बारे में

Kajal Sharma
काजल शर्मा लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम को लीड करती हैं। पत्रकारिता में करीब 15 वर्षों का अनुभव रखने वाली काजल ने प्रिंट और डिजिटल, दोनों ही माध्यमों में अपनी पहचान बनाई है। फिल्म, टीवी, फैशन और सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन, कंटेंट प्लानिंग और एग्जिक्यूशन में उनकी गहरी पकड़ है। सोशल मीडिया ट्रेंड्स पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिन्हें वह दिलचस्प अंदाज में खबरों के जरिए पाठकों तक पहुंचाती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेख