Hindi NewsEntertainment NewsTvGHKPM Spoiler Alert: सई ने करवाई अपनी सास की शादी, ससुर की चली जाएगी याददाश्त

GHKPM Spoiler Alert: सई ने करवाई अपनी सास की शादी, ससुर की चली जाएगी याददाश्त

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Today Episode Written Update: टीवी सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' के मंगलवार के एपिसोड में आपको जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलने वाला है। जानिए पूरे एपिसोड का अपडेट।

GHKPM Spoiler Alert: सई ने करवाई अपनी सास की शादी, ससुर की चली जाएगी याददाश्त
Puneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 6 June 2023 04:08 PM
हमें फॉलो करें

'गुम है किसी के प्यार में' शो के आज के एपिसोड में देखेंगे कि सर्जरी से पहले सई, अम्बा और विजेंद्र की शादी करवा देगी। उसे आशीर्वाद देने भवानी आएगी लेकिन अम्बा से कहेगी कि उसने उसे माफ नहीं किया है। विजेंद्र की सर्जरी सफल होगी लेकिन वह याददाश्त खो बैठेगा। वह अम्बा से अपनी फैमिली के बारे में पूछेगा। सब लोग ये देखकर दुखी होंगे।

विराट का खोने लगेगा मानसिक संतुलन
सई डर जायेगी और अपना और विराट का बुढ़ापा सोचेगी। उसे बुरा खयाल आयेगा कि विराट भी सब भूल गया। अम्बा विजू को समझाकर घर ले जाएगी। वह सत्य से बोलेगी कि अगर वह पूजा करेगा तो इसके पिता ठीक हो जाएंगे। दूसरी ओर विराट को घर पर हर जगह सई दिखेगी। वह उससे अलग होने के दर्द में मानसिक संतुलन खोने लगेगा।

जानिए अपकमिंग एपिसोड में क्या होगा
अश्विनी उसे संभालेगी। अम्बा पता करेगी की विजेंद्र योग और मेडिटेशन की मदद से ठीक हो सकते हैं। यह जानकर घर के सारे सदस्य खुश हो जायेंगे। प्रीकैप में दिखाया जायेगा कि विराट सब छोड़कर जा रहा है और अश्विनी सई को उसे रोकने को बोलेगी। क्या सई विराट को रोककर हमेशा के लिए उसके साथ रहेगी या कोई खतरनाक हादसा दोनों का इंतजार कर रहा है?

आगे की कहानी जानने के लिए जुड़े रहें लाइव हिंदुस्तान के साथ।

ऐप पर पढ़ें