Hindi Newsमनोरंजन न्यूज़टीवीghum hai kisikey pyaar meiin serial upcoming story satya will save sai career pakhi will creat problem

GHKPM Upcoming Track: पाखी की साजिश सई-सत्या को लाएगी करीब, छूटेगा विराट का साथ

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल में सत्या और सई के बीच धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ने का ट्रैक शुरू हो चुका है। पाखी सई का करियर खतरे में डाल देगी। इस मुश्किल में सत्या सई का साथ देगा।

GHKPM Upcoming Track: पाखी की साजिश सई-सत्या को लाएगी करीब, छूटेगा विराट का साथ
Kajal Sharma लाइव हिंदुस्तान, मुंबईTue, 21 March 2023 01:59 PM
हमें फॉलो करें

गुम है किसी के प्यार है शो में सई और सत्या के बीच अब तक अनबन दिखाई गई। अब सई का मन धीरे-धीरे बदल रहा है। पहले उसकी मां से मिलकर सई को सत्या की जिंदगी की हिंट मिलेगी। फिर नर्स बताएगी कि सत्या उसकी बिना किसी को बताए कितनी मदद कर रहा है। अब रिपोर्ट्स हैं कि पाखी सई का करियर खत्म करने की साजिश रचेगी। यहां भी सत्या सई की मदद करेगा। इसके बाद सई सत्या का रिस्पेक्ट करने लगेगी और धीरे-धीरे वह उसके दिल में जगह बना लेगा। 

पाखी बढ़ाएगी सई की मुश्किल
पाखी की नफरत सई से दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। वह विराट से बोल चुकी है कि सई को घर से निकाल दे। हालांकि विराट उससे रिक्वेस्ट कर चुका कि वह ऐसा नहीं करेगा। पाखी ने उससे कह तो दिया कि वह सई को निकालने के लिए नहीं कहेगी। अब वह दूसरा रास्ता अपनाएगी। पाखी वकील से मिलेगी और सई पर केस कर देगी। वह उस पर लापरवाही से यूट्रस निकालने का आरोप लगाएगी। विराट भी यह सुनकर परेशान हो जाएगा।

सत्या बचाएगा सई का करियर
सई का मेडिकल लाइंसेंस खतरे में पड़ जाएगा। सई के ऊपर ऐक्शन होगा और यहां भी डॉक्टर सत्या उसकी मदद करेंगे। सीरियल गॉसिप की रिपोर्ट्स के मुताबिक, सई के लिए वोटिंग होगी। डॉक्टर सत्या उसके फेवर में वोट देगा। इस वजह से सई का मेडिकल लाइसेंस रद्द होने से बच जाएगा। इस घटना के बाद सई के दिल में सत्या के लिए इज्जत बढ़ जाएगी और वह विराट के परिवार से और ज्यादा डिस्ट्रैक्ट हो जाएगी। साथ ही सई को ये पता चलेगा कि डॉक्टर सत्या के हंसते चेहरे के पीछे टूटा हुआ दिल भी है। इसके बाद दो टूटे दिल मिलेंगे। 

ऐप पर पढ़ें