GHKKPM Gossip: ईशान के सामने खुलेगी सुरेखा की असलियत, दांव पर लगेगा वीनू का करियर

Aug 30, 2023 02:41 pm ISTKajal Sharma लाइव हिंदुस्तान, मुंबई
share Share
Follow Us on

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवि और ईशा के खिलाफ साजिश रचने पर वीनू बड़ी मुसीबत में फंसेगा। उसका करियर दांव पर लग जाएगा। वहीं ईशान को ईशा के करीब देख सुरेखा इनसिक्योर हो जाएगी....

GHKKPM Gossip: ईशान के सामने खुलेगी सुरेखा की असलियत, दांव पर लगेगा वीनू का करियर

गुम है किसी के शो के अपकमिंग एपिसोड्स में रिश्तों के नए तानेबाने जुड़ते दिखेंगे। ईशा पर एक बड़ी मुसीबत आने वाली है। ईशान को उसकी मां के साथ खड़ा देख अक्का साहिब इनसिक्योर हो जाएंगी। वहीं ईशान ईशा के साथ सवि करीब भी आएगा। दूसरी ओर वीनू के साजिश में शामिल होने का पता ईशा को चलेगा। भवानी बेटे को पुलिस से बचाने के लिए घुटनों पर आ जाएंगी।

सुरेखा की नहीं सुनेगा ईशान
सीरियल में लीप के बाद की कहानी दर्शकों अब इंट्रेस्टिंग लग रही है। हालांकि कई लोग इसे शौर्य और अनोखी की कहानी की कॉपी मान रहे हैं। शो में अभी गणेश उत्सव चल रहा है। सवि की हर जगह वाहवाही हो रही है। इस बीच मंदार के भेजे गुंडे भी भोसले इंस्टिट्यूट पहुंच चुके हैं। ईशा को गोली लगने के बाद ईशान अपना सारा गुस्सा भूल जाएगा। वह अपनी मां के लिए दौड़ेगा। सुरेखा उसे रोकेगी तो वह उसे भी धक्का दे देगा। ईशान ईशा की जान बचाने में कामयाब हो जाएगा।

भवानी मांगेगी माफी
रिपोर्ट्स की मानें तो ईशा को पता लग जाएगा कि विनायक इस साजिश में शामिल है। विनायक अपनी बड़ी आजी के सामने सच कुबूलेगा। भवानी डर जाएगी और ईशा से मिलने अस्पताल पहुंचेगी। उससे हाथ जोड़कर माफी मांगेगी कि विनायक को जेल न भेजे वर्ना उसका करियर खराब हो जाएगा। अब देखना इंट्रेस्टिंग होगा कि ईशा विनायक को माफ करेगी या नहीं साथ ही इस घटना पर सवि का क्या रिएक्शन होगा। 

क्या ईशा को माफ कर देगा ईशान?
पहले खबरें आ चुकी हैं कि ईशान ईशा को घर पर लेकर जाएगा। क्या यह दुर्घटना ईशा के लिए ईशान की नाराजगी दूर कर देगी? क्या ईशान अक्का साहिब का सच जान जाएगा? गुम है किसी के प्यार में शो से जुड़े ऐसे ही लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए जुड़े रहें लाइव हिंदुस्तान के साथ। 

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma

शॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।