फोटो गैलरी

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News Entertainment Tvghum hai kisikey pyaar meiin serial full episode update 31 march 2023 sai and pakhi will become friends sautan bani saheli

GHKPM 31 March: सई-पाखी ने की नई शुरुआत, सौतन को सहेली बना देख सब चौंके

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: शो में अब तक पाखी को सई फूटी आंख नहीं भा रही थी। अब दोनों फैमिली के सामने एक-दूसरे के लिए कड़वाहट भुलाने की कोशिश करेंगी। लेकिन तब तक विराट का मन बदल जाएगा।

GHKPM 31 March: सई-पाखी ने की नई शुरुआत, सौतन को सहेली बना देख सब चौंके
Kajal Sharmaलाइव हिंदुस्तान,मुंबईFri, 31 Mar 2023 11:30 AM
ऐप पर पढ़ें

गुम है किसी के प्यार में सीरियल स्टार प्लस के दर्शकों के बीच काफी पॉप्युलर है। शो में सई, विराट और पाखी के बीच लव ट्राएंगल चल रहा था। अब एक और कैरेक्टर सत्या की एंट्री हो चुकी है। पाखी ने सई पर केस किया जिसके बाद वह विराट के दिल से हमेशा के लिए उतर चुकी है। घर लौटने के बाद विराट के तेवर उसके लिए एकदम बदल चुके हैं। वह पत्रलेखा को ताने मार रहा है और सीधे मुंह बात नहीं कर रहा। पाखी इस बात से डरी हुई है। वीनू भी सई को अच्छा बताएगा। अब शो में कुछ शॉकिंग होने वाला है। पाखी और सई एक-दूसरे से गिले-शिकवे दूर करने की कोशिश करेंगी। यह नजारा देखकर हर कोई चौंक जाएगा।

विराट और पाखी के बीच बढ़ी दूरी
शो में दिखाया जाएगा कि विराट खाना लगाएगा। पाखी उससे पूछेगी कि किसके लिए खाना लगा रहा है। विराट जवाब देगा कि वह पाखी के लिए ही खाना लगा रहा है क्योंकि उसने कुछ खाया नहीं। खाना लगने के बाद पाखी उसे अपने हाथ से खिलाने की कोशिश करती है। विराट मना कर देता है और बोलता है कि वह बाद में खा लेगा। पाखी विराट को समझाने की कोशिश करती है कि उसने परिवार को एक करने के लिए ये सब किया। तरीका गलत था लेकिन इरादा नहीं। इस पर विराट उसे बोलता है कि उसकी हरकत से बच्चे दूर जा सकते थे। वह वैसे ही उनका बचपन मिस कर चुका है। विराट पाखी से बोलता है कि वह उसे कभी माफ नहीं कर पाएगा। वह पाखी की बात सुनने को तैयार नहीं होता। विराट पाखी से एकदम मतलब खत्म कर लेगा। वह उसका कमरा छोड़कर भी चला जाएगा। वह पाखी से बोल देता है कि वह उससे दूर रहे। 

वीनू बोला बुरी नहीं हो सकती सई
सवि पूरी फैमिली को डिनर के लिए बुलाती है। धीरे-धीरे सारे लोग आ जाते हैं। किसी को उम्मीद नहीं होती कि विराट, सई, पाखी और वीनू भी वहां पहुंचेंगे। विराट, सई के पहुंचने के बाद वीनू भी वहां चला जाता है। वीनू अपने हाथ से सई को खाना खिलाता है। इस बात से सई इमोशनल हो जाती है। वह बोलती है कि उसकी जिंदगी का सबसे अच्छा दिन है। वीनू विराट से बोलता है कि सई ने दो बार उसकी मां की जिंदगी बचाई है। वह बुरी नहीं हो सकती।

बदली पाखी ने किया हैरान

डिनर टेबल पर कुछ ऐसा होता है जिसे देखकर हर कोई दंग रह जाता है। सई अपने हाथ से पत्रलेखा को खाना खिलाती है। पाखी खा लेती है और उससे सॉरी बोलती है। सोनाली दोनों को ऐसा करते देख गॉसिप करती है। प्रीकैप में दिखाया जाता है कि पाखी विराट से नई शुरुआत करने की बात कहेगी लेकिन वह उससे अलग होने का फैसला सुनाएगा। इसके बाद वह सई के पास जाएगा तो कुछ देखकर चौंक जाएगा।