फोटो गैलरी

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News Entertainment Tvghum hai kisikey pyaar meiin serial full episode 27 march 2023 update satya make sai win case

GHKPM 27 March: भवानी बिगाड़ेगी सई का केस, सत्या पाखी से उगलवाएगा सच

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: शो में दिखाया जा रहा है कि सत्या और सई के बीच नजदीकियां बढ़ रही हैं। वहीं विराट इस बात पर इनसिक्योर हो रहा है। सत्या और विराट की कोशिश से सई का करियर बच जाएगा।

GHKPM 27 March: भवानी बिगाड़ेगी सई का केस, सत्या पाखी से उगलवाएगा सच
Kajal Sharmaलाइव हिंदुस्तान,मुंबईMon, 27 Mar 2023 10:36 AM
ऐप पर पढ़ें

गुम है किसी के प्यार में सीरियल में दिखाया जाएगा कि पाखी सई के खिलाफ अकेली लड़ रही है। पूरा चव्हाण परिवार सई की तरफ है। सत्या और विराट भी सई को जिताने में लगे हुए हैं। इस बीच सत्या सई के साथ उसके फेवर में सबूत खोजने जाएगा। काकू की एक बड़ी गलती से सई के हाथ से केस निकलने वाला होगा। तभी विराट की समझदारी से मामला फिर से सई के पक्ष में आ जाएगा। इस बीच सत्या को पता चल जाएगा कि सई बेगुनाह है। वह कोर्ट में कुछ ऐसा बोलेगा कि पाखी खुद अपने मन की बात कोर्ट में कबूल कर लेगी। इससे केस सई के फेवर में चला जाएगा। 

गिरजा को याद कर बेहोश हो गया सत्या
शो में दिखाया जाएगा कि सई और सत्या एक ढाबे पर होते हैं। वहां एक बच्चे की तबीयत बिगड़ जाती है। उसके मुंह से झाग निकलने लगता है। सत्या और सई वहां मौजूद होते हैं और बच्चे का इलाज करने की कोशिश करते हैं। बच्चे को देखकर सत्या की हालत बिगड़ जाती है। उसे इसी सिचुएशन में गिरजा की याद आती है और वह खुद बेहोश हो जाता है। सई यह देखकर थोड़ा हैरान होती है। वह बच्चे का इलाज करती है। बाद में सत्या को चिढ़ाती भी है कि मरीज को देखकर वह खुद मरीज बन गया। सई और सत्या वहां से निकल जाते हैं।

पाखी को सिर्फ वीनू का सहारा
अगले दिन सई और पाखी कोर्ट केस के लिए जाते हैं। काकू सई को दही-चीनी खिलाती हैं। पाखी अश्विनी से बोलती है कि वह उसे दही-चीनी खिलाए। अश्विनी उसे समझाती है कि वह ऐसा न करे नहीं तो घर बर्बाद होगा। पत्रलेखा उदास होती है। इस बीच वीनू दही-चीनी लेकर आता है और उसे खिला देता है। पाखी खुश हो जाती है। 

केस हारेगी सई
कोर्ट में एक डॉक्टर बोलती है कि उन पर दवाब डाला गया कि फैसला सई के पक्ष में दें। सब लोग विराट पर शक करते हैं लेकिन पता चलता है कि ऐसा काकू ने किया था। जज फैसला सई के खिलाफ देने लगते हैं। तभी विराट जज से माफी मांगता है। विराट कई मरीजों को बुलाता है जो बोलते हैं कि सई अच्छी डॉक्टर है। सई के पक्ष में सत्या भी बोलता है। प्रीकैप में दिखाया जाता है कि वह पाखी के मुंह से कबूल करवा लेता है कि वह सई से सबकुछ छीन लेना चाहती है। फैसला सई के पक्ष में आता है। विराट सई को हाथ मिलाकर मुबारकबाद देता है। 

लेटेस्ट Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan AppLive Hindustan App डाउनलोड करें।