GHKPM 6 Dec: पाखी से बुरी तरह चिढ़ा विराट, बिस्तर पर भी बना ली दूरी
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार है शो में पाखी की इनसिक्योरिटी बढ़ती जा रही है। साथ ही विराट के साथ उसका रिश्ता भी खराब होता जा रहा है। क्या अपने रिश्ते को बचा पाएगी पाखी?

इस खबर को सुनें
गुम है किसी के प्यार है के लेटेस्ट एपिसोड में पाखी की हरकत से विराट उससे बुरी तरह चिढ़ गया। शो में दिखाया गया कि पाखी विराट और वीनू को खोजते हुए सई के घर पहुंच जाती है। वह विराट को शर्ट के बिना देखकर चिढ़ जाती है। विराट उससे बोलता है कि सवि को उल्टी आने की वजह से शर्ट उतारनी पड़ी। इस पर वह सवि को भला-बुरा बोलती है। विराट पाखी पर गुस्सा करता है। वहीं सई भी बोलती है कि अपने मामलों से उसकी बेटी को दूर रखें। विराट पाखी और वीनू को लेकर घर वापस आ जाता है। वह उसे कार में आगे बैठने नहीं देता बल्कि विनायक को बैठाता है। पाखी घर आकर रो-रोकर अपना दुख अश्विनी को बताती है। अश्विनी और निनाद उसे समझाते हैं।
विराट ने सई से मांगी माफी
विराट पाखी से बुरी तरह चिढ़ जाता है। वह घर आकर भी उससे बात नहीं करता। विराट पाखी के साथ सोना भी गवारा नहीं करता और विनायक के कमरे में जाकर सो जाता है। इस पर पाखी और भी हर्ट हो जाती है। यहां मौसी और सई भी पाखी के व्यवहार पर गुस्सा करती हैं। सई बोलती है कि उसे पता था एक दिन ऐसा जरूर होगा। दूसरे दिन विराट पाखी से उसके व्यवहार के लिए माफी मांगता है। इस पर सई बोलती है कि वह पर्सनल और प्रोफेशनल चीजों को अलग रखे। वह ऑफिस में काम करने आती है। सई विराट से बोलती है कि उसकी बातों से जिंदगी की उलझन बढ़ जाती है।
पाखी ने फिर दिखाई इनसिक्योरिटी
वहीं विनायक घर पर आकर बताता है कि उसने सवि, डॉक्टर आंटी और सई के साथ मिलकर जो प्रोजेक्ट बनाया था उस पर गोल्ड स्टार मिला है। वह बताता है कि स्कूल पिकनिक जा रही है जिसमें पेरेंट्स को भी जाना है। वहीं सवि भी सई को अपने गोल्ड स्टार के बारे में बताती है। विराट पाखी के व्यवहार से नाराजगी के चलते उसे पिकनिक जाने से मना करेगा। प्रीकैप में दिखाया जाएगा कि पाखी विराट से कहेगी कि सई उसकी जिंदगी में सबसे ज्यादा अहमियत रखती है। वह पूछती है कि अगर सई और पत्रलेखा का ऐक्सीडेंट हो जाए तो वह किसको बचाएगा। इस पर विराट परेशान हो जाता है। वह पाखी से बोलता है कि उसे बचाएगा और सई को भी।