फोटो गैलरी

Hindi News Entertainment Tvghum hai kisikey pyaar meiin serial 30 may 2023 aaj ka episode written update amba tells her love story to sai

GHKPM 30 May: पुराना प्यार देख खुद को नहीं संभाल पाई अंबा, पाखी के खिलाफ वॉरंट

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सई के काकू उसके ससुरालवालों से मिलने डिनर पर पहुंचेंगे। वहां सत्या अपने पिता को गले लगाएगा लेकिन उसे सच नहीं पता होगा। वहीं अंबा की हालत बिगड़ जाएगी...

GHKPM 30 May: पुराना प्यार देख खुद को नहीं संभाल पाई अंबा, पाखी के खिलाफ वॉरंट
Kajal Sharmaलाइव हिंदुस्तान,मुंबईTue, 30 May 2023 12:13 PM
ऐप पर पढ़ें

गुम है किसी के प्यार में शो के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सई नए कमिश्नर से अपनी पर्सनल लाइफ पर बात करेगी। विजेंद्र सई के घर डिनर करने की बात करता है। सई के काका डिनर के लिए आते हैं। पूरा परिवार उनसे मिलता है। अंबा जैसे ही उन्हें देखती है उसके होश उड़ जाते हैं। अंबा को पैनिक अटैक आता है और वह सई को सच बता देती है। सीरियल में एक और बड़ा ट्विस्ट आता है। पुलिस पाखी को पूछने चव्हाण फैमिली पहुंचती है। पाखी के नाम का अरेस्ट वॉरंट की बात सुनकर घर के सारे लोग चौंक जाते हैं। 

विराट को नहीं भूल पा रही सई
शो विजेंद्र और सई की बातचीत से शुरू होता है। सई उन्हें अपने परिवार के बारे में बताती है। विजेंद्र उससे कहते हैं कि वह विराट को आज भी नहीं भूल पाई। इस पर सई पूछती है कि उनको ऐसा क्यों लगा। इस पर वह बोलते हैं कि विराट का नाम सुनते ही उसकी आंखें चमक जाती हैं। सई बात घुमा देती है। इसके बाद तय होता है कि सई के काकू उसके घर डिनर पर आएंगे।

अंबा को लगेगा झटका
सभी लोग उनके स्वागत की तैयारियां करते हैं। कमिश्नर सई के घर आकर सबसे मिलते हैं। वह सत्या को गले लगाते हैं। इस बीच अंबा किचन में होती है। अंबा सबके लिए पानी लेकर आ रही होती है तभी वह विजेंद्र को देखकर शॉक्ड रह जाती है। वह रोने लगती है तब तक सई किचन में पहुंचती है। वह अंबा की हालत देखकर परेशान होती है और वजह पूछती है। अंबा सई को सच बता देती है कि विजेंद्र सत्या के पिता हैं। सई भी यह सुनकर दंग रह जाती है। अंबा बोलती है कि अपने काका को जाने को कह दे।

पाखी के खिलाफ अरेस्ट वॉरंट
सई किचन से आकर बहाना करती है कि आई बिजी हैं। विजेंद्र बोलते हैं कि वह काम आराम से कर लें, वह उनसे मिलकर ही जाएंगी। इस बीच कोई जरूरी फोन आ जाता है। कमिश्नर को वहां से निकलना पड़ता है। अंबा सई को अपनी कहानी सुनाएगी। वह फूट-फूटकर रोएगी कि सत्या के पिता ने कभी मुड़कर नहीं देखा। वे दोनों कभी नहीं मिले। सई अंबा की कहानी सुनकर परेशान हो जाती है। प्रीकैप में दिखाया जाता है कि चव्हाण फैमिली में पुलिस पहुंचेगी। महिला इंस्पेक्टर पाखी के बारे में पूछेगी। बताएगी कि पत्रलेखा चव्हाण के खिलाफ अरेस्ट वॉरंट है।