Hindi Newsमनोरंजन न्यूज़टीवीghum hai kisikey pyaar meiin serial 28 march 2023 written update and episode reaction

GHKPM 28 March: सई के कोर्ट में बयान से टूटा विराट का दिल, सत्या ने पलटा केस

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: शो में पाखी और सई के बीच कोर्ट केस दिखाया जा रहा है। इसमें सत्या अपनी सूझ-बूझ से सई की मदद करेगा वहीं सई सबके सामने कुछ ऐसा कहेगी कि विराट का दिल टूट जाएगा।

GHKPM 28 March: सई के कोर्ट में बयान से टूटा विराट का दिल, सत्या ने पलटा केस
Kajal Sharma लाइव हिंदुस्तान, मुंबईTue, 28 March 2023 12:08 PM
हमें फॉलो करें

गुम है किसी के प्यार में का एपिसोड कोर्ट रूम से शुरू होता है जिसमें वकील सई और पुलकित पर आरोप लगाता है। वकील बोलता है कि इन दोनों ने पाखी का गर्भाशय गलत इरादे से निकाला था। पाखी भी कोर्ट में बताती है कि सई उसके पति की पूर्व पत्नी है वह उनकी लाइफ में सिर्फ परिवार को तोड़ने के इरादे से आई है। कोर्ट रूम में पाखी, सई और विराट अपना-अपना पक्ष रखते हैं। इसके बाद सत्या हारे हुए केस का पासा पलट देता है। इस बीच कोर्ट में सई में कुछ ऐसा बोलती है, जिसे सुनकर काकू और विराट के तोते उड़ जाते हैं।

विराट का टूटेगा दिल
शो में इस वक्त सई के खिलाफ पाखी के केस की प्रोसीडिंग दिखाई जा रही है। पाखी और उसका वकील सई और पुलकित को गुनहगार साबित करने की पूरी कोशिश करते हैं। इस दौरान जज से अपनी कई इनसिक्योरिटीज के बारे में बता देती है। वह यह साबित करने की कोशिश करती है कि सई विराट की वजह से चव्हाण निवास में रह रही है। हालांकि सई सबके सामने बोल देती है कि न तो उसे विराट में पहले कभी रुचि थी और न ही आगे कभी होगी। वह सिर्फ अपने बेटे वीनू की वजह से वहा रह रही है। यह सुनकर विराट का दिल टूट जाता है और काकू भी परेशान हो जाती हैं।

पसंद किया जा रहा है सत्या का किरदार
पाखी सई को लगभग गलत साबित ही कर देती है लेकिन सत्या पाखी के मन की बात उगलवाकर केस का पासा पलट देता है। सई केस जीत जाएगी और विराट उसे बधाई देगा। इस एपिसोड में हर्षद अरोड़ा की काफी तारीफ हो रही है। दर्शकों को सत्या का सीरियस और इंटेलिजेंट रूप भा रहा है। वहीं सई की कड़वाहट विराट और चव्हाण फैमिली के प्रति बढ़ती जा रही है। अब कई दर्शकों को लग रहा है कि सत्या और सई इस घटना के बाद करीब आ जाएंगे। वहीं कुछ ये भी चाहते हैं कि सत्या की जोड़ी पाखी के साथ बनानी चाहिए और बच्चों के लिए सई और विराट को एक हो जाना चाहिए। शो से जुड़े अपडेट्स के लिए जुड़े रहें लाइव हिंदुस्तान के साथ।

ऐप पर पढ़ें