फोटो गैलरी

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

हिंदी न्यूज़ मनोरंजन टीवीGHKPM 23 March: करियर बचाने के लिए सत्या से गिड़गिड़ाई सई, विराट ने बिगाड़ा मामला

GHKPM 23 March: करियर बचाने के लिए सत्या से गिड़गिड़ाई सई, विराट ने बिगाड़ा मामला

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में शो में गुड़ीपड़वा के बीच सई को बड़ा झटका लगेगा। उसकी वजह से पुलकित का मेडिकल लाइसेंस भी खतरे में पड़ जाएगा। उसका करियर सत्या ही बचा पाएगा।

GHKPM 23 March: करियर बचाने के लिए सत्या से गिड़गिड़ाई सई, विराट ने बिगाड़ा मामला
Kajal Sharmaलाइव हिंदुस्तान,मुंबईThu, 23 Mar 2023 12:02 PM
ऐप पर पढ़ें

स्टार प्लस के पॉप्युलर शो गुम है किसी के प्यार में का ट्रैक इंट्रेस्टिंग होता जा रहा है। इस वक्त शो में गुड़ीपड़वा दिखाया जा रहा है। इसमें सई, पाखी और सत्या तीनों के घर का सेलिब्रेशन दिखाया जाएगा। विराट पाखी के साथ त्योहार मनाएगा। वहीं सई अपने बच्चों के साथ। सत्या के घर का सेलिब्रेशन कुछ ज्यादा ही दमदार होगा। वह अपनी मां और मौसी के साथ मराठी गाने पर डांस करेगा। फेस्टिवल के बीच ही सई को बुरी खबर मिलेगी। आगे सई और विराट को और बड़ा झटका लगेगा जब सई की शिकायत की जांच सत्या के हाथ पहुंचेगी।

विराट ने लगाया सई का गजरा
शो में गुड़ी पड़वा सेलिब्रेशन दिखाया जा रहा है। सई अपने बच्चों के साथ तैयार होती है। तभी विराट बुलाने पहुंच जाता है। सई के हाथों में रंगोली का रंग होता है। सवि बोलती है कि वह विराट से गजरा लगवा ले। सई राजी नहीं होती। वह हाथ धोकर खुद गजरा लगाती है। गजरा ढीला होता है तो विराट उसका गजरा सही कर देता है। इस पर सई बोलती है कि उसे अपनी लिमिट पता होनी चाहिए। बेहतर होगा वह उससे दूर रहे।

पूजा के बीच सई को मिली बुरी खबर
इधर पाखी को गजरा लगाने का नंबर आता है तो विराट हिचकिचाता है। अश्विनी की जबरदस्ती पर विराट बेमन से पाखी को गजरा पहनाता है। पाखी विराट के साथ पूजा करती है। वहीं सई सवि के साथ वीनू को पूजा करने के लिए बुलाती है जिस पर पाखी चिढ़ जाती है। पूजा के बीच ही पाखी के पास एक अर्जेंट लेटर पहुंचता है। इसमें लिखा होता है कि सई ने अपने घर के सदस्य का यूट्रस निकाला है। इस वजह से उसका और पुलकित का मेडिकल लाइसेंस कैंसल हो सकता है।

सत्या करेगा सई के केस की जांच
इधर सत्या अपने घर पर मौसी और अपनी मां के साथ गुड़ीपड़वा मनाता है। उसकी फैमिली में सब डांस करते हैं। प्रीकैप में दिखाया जाता है कि सई अपने सीनियर से लाइसेंस न कैंसल करने की रिक्वेस्ट करती है। वह सीनियर जब पलटता है तो सत्या निकलता है। उसे देखकर सई चौंक जाती है। सत्या बताता है कि सई का केस उसके पास आया है। तब तक विराट वहां पहुंच जाता है। उसे देखकर सत्या बोलता है कि सई का केस अब और बिगड़ गया।

लेटेस्ट Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan AppLive Hindustan App डाउनलोड करें।