GHKPM 20 March: भवानी से टक्कर लेगी सत्या की मां? नई एंट्री से आया ट्विस्ट
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल में विराट सई के साथ अपना परिवार बनाने का सपना देख रहा है। वहीं सई के मुंह से डॉक्टर सत्या का जिक्र सुनकर उसे जलन हो रही है।पाखी सई को घर से निकालने का प्लान बनाएगी

गुम है किसी के प्यार में शो में दिखाया जाएगा कि विराट के मैसेज के बाद पाखी घर पहुंचेगी। उसे कमरे में कोई नहीं मिलेगा तो सोचेगी कि विराट ने उसके लिए सरप्राइज पार्टी रखी होगी। वह छत पर पहुंचेगी तो विराट सई, वीनू और सवि एक साथ सोते मिलेंगे। पाखी यह देखकर शॉक्ड रह जाएगी। विराट सपने में देखेगा वह अपने बच्चों और सई के साथ है। सोकर उठेगा तो पाखी इस बात पर विराट को सुनाएगी। विराट सई को छोड़ने हॉस्पिटल जाएगा। रास्ते में डॉक्टर सत्या की बात होगी और वह चिढ़ जाएगा। सई रास्ते में गुड़ीपड़वा का सामान खरीदेगी। उसकी मुलाकात सत्या की मां से होगी।
सई विराट को साथ देख पाखी के उड़े होश
शो की शुरुआत में दिखाया जाएगा कि टेंट हाउस में सवि विराट के साथ सो जाती है। वीनू भी सो जाता है। सई उसके बालों पर हाथ फेरती है। वह जाने लगती है तो वीनू उसका हाथ पकड़ लेता है और जाने से मना करता है। इस पर वह वहीं सो जाती है। पाखी घर पर लेट पहुंचती है। विराट और वीनू को खोजती है तो कोई मिलता नहीं है। वह छत पर पहुंचती है तो विराट, सवि, वीनू और सई एक साथ सो रहे होते हैं। यह देखकर उसके पैरों के नीचे से जमीन निकल जाती है।
सई को निकालने के लिए पाखी निकालेगी दूसरा रास्ता
विराट अपने परिवार के साथ होने का सपना देखता है। सोकर उठता है तो सबको साथ देखकर खुश होता है। तभी उसे पाखी की याद आती है। वह पाखी के पास पहुंचकर सफाई देने की कोशिश करता है तब तक पाखी बता देती है कि उसे पता है वह कहां था। विराट उसे समझाने की कोशिश करता है कि वह बच्चों के साथ बहुत खुश है। पाखी से रिक्वेस्ट करता है कि जैसा चल रहा है चलने दे। पाखी उससे बोलती है कि ठीक है वह उसे घर से निकलने के लिए फोर्स नहीं करेगी। विराट खुश हो जाता है लेकिन पाखी मन में कुछ और ठान लेती है।
विराट को डांट लगाएगी सत्या की मां
इस बीच विराट सई को अस्पताल छोड़ने जाता है। रास्ते में सत्या की बात होती है। विराट की बातों से जाहिर होता है कि उसे सत्या से जलन हो रही है। वह सई से बोलता भी है कि वह सत्या की बुराई करते तो उसे ठीक लगेगा। वह सई को लेकर इनसिक्योर होने लगता है लेकिन सई विराट से कहती है कि उसे फर्क नहीं पड़ना चाहिए। विराट की गाड़ी खराब हो जाती है तो सई पैदल हॉस्पिटल जाती है। रास्ते में गुड़ीपड़वा का सामान खरीदने लगती है। यहां उसकी मुलाकात सत्या और उसकी मां से होती है। प्रीकैप में दिखाया जाता है कि सत्या की मां सई से बोलती है कि वह सत्या को बोले कि शादी कर ले। तभी सई का दुपट्टा साइकल में फंसने जा रहा होता है तभी विराट आकर उसे निकालता है। सत्या की मां विराट को लोफर समझकर डांट लगाती है। उधर पाखी वकील के पास पहुंचती है। अब देखना इंट्रेस्टिंग होगा कि क्या सत्या की मां और भवानी राइवल निकलेंगी?