Hindi Newsमनोरंजन न्यूज़टीवीghum hai kisikey pyaar meiin serial 1 May 2023 aaj ka full episode satya gives his dil to sai on suhagraat she cries

GHKPM 01 May: सुहागरात में सत्या ने सौंपा अपना 'दिल', फूट-फूटकर रोई सई

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler: शो में सई की जिंदगी की नई शुरुआत दिखा दी गई है। इसमें अंबा-भवानी जहर घोलेंगी। इसके साथ ही पाखी तलाक देगी और उसका रोल भी खत्म होता दिखाया जाएगा

Kajal Sharma लाइव हिंदुस्तान, मुंबईMon, 1 May 2023 11:35 AM
हमें फॉलो करें

गुम है किसी के प्यार में सीरियल में सई और सत्या की शादी के बाद की स्टोरी दिखाई जा रही है। शादी के बाद सई उदास होती है। सत्या उसे समझाता है कि उसका फैसला गलत नहीं है बल्कि दूसरों की भलाई के लिए है। इधर विराट का मानसिक संतुलन बिगड़ जाएगा। वह शराब के नशे में धुत होकर आएगा और सिर पर गहरी चोट लग जाएगी। वह सई का श्राद्ध करवाएगा। उधर सत्या के घर में सई का स्वागत होता है। सई घुसने से पहले कुछ ऐसा होता है कि अंबा को गुस्सा आ जाता है। 

सत्या-सई की नई शुरुआत
सीरियल में दिखाया जाता है कि सत्या सई को समझाने की कोशिश करता है कि वह उदास न हो। वह समझता है कि विराट उसे बहुत प्यार करता है। वहीं वह भी विराट को प्यार करती है लेकिन कई जिंदगियां बचाने के लिए उन्होंने ये फैसला लिया है। आगे बढ़ने का नाम ही जिंदगी है। 

विराट ने पाखी को फिर दिया धक्का
उधर विराट के घर न पहुंचने पर चव्हाण फैमिली परेशान होती है। उन्हें लगता है कि कहीं सई की शादी के गम में वह कुछ गलत न कर ले। इस बीच विराट शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचता है। वह सबको बोलता है कि कोई सई का नाम नहीं लेगा। वह मर चुकी है। सई जोशी अब सत्या की पत्नी बन चुकी है। वह पंडितजी से कहता है कि सई का श्राद्ध करे। विराट पागलों की तरह हरकतें करता है। पूरा घर उसे संभालने लगता है वह किसी के काबू में नहीं आता है। वह पाखी को सई समझकर धक्का देता है। उससे बोलता है, सई तुमने मुझे धोखा क्यों दिया। पाखी को सई समझकर बोलता है कि वह उससे नफरत करता है।

सई पर भड़की अंबा
उधर सई का गृह प्रवेश होता है इस बीच सवि का फोन आ जाता है। सई पैर पीछे कर लेती है। इस पर अंबा गुस्सा करती है कि बहू ने घर में घुसने से पहले ही पैर पीछे कर लिए। वह सई को बोलती है कि अपना पास्ट पीछे छोड़कर आए। सत्या सई के फेवर में बोलता है तो अंबा उसे भी डांट देता है कि जोरू का गुलाम न बने। इस बीच सत्या का पैर फिसलता है और सई उसे विराट बोल देती है। इस पर सत्या की मां और भी भड़क जाती है। 

सुहागरात पर रोई सई
सत्या के घरवाले सुहागरात के लिए उनका कमरा सजाते हैं। वह सत्या को कमरे में भेजकर दरवाजा बाहर से बंद करते हैं। सई असहज होती है तो वह उसे समझाता है कि इसे वह सजावट समझे। सत्या बोलता है कि जैसे हॉस्पिटल में केबिन शेयर करते हैं वैसे ही कमरा शेयर कर लेंगे। इसके बाद सत्या सई को गिरिजा की यादें दिखाता है। वह सई को बताता है कि यह उसका दिल है। वह बताता है कि मैडी और गौरी ने कमरा सजाया है उन्हें लगता है कि वह आगे बढ़ गया। लेकिन उन्हें नहीं पता कि उसके शादी करने की वजह ही यही है। सत्या बोलता है कि वह नहीं चाहता कि गिरिजा उसकी जिंदगी से जाए। 

पाखी ने छोड़ा घर
सई सत्या की बातें सुनकर रोने लगती है। वह बोलती है, किसी को भूलना इतना मुश्किल क्यों होता है। वह फूट-फूटकर रोती है। प्रोमो में दिखाया जाता है कि पाखी विराट के डिवोर्स पेपर्स पर साइन कर देती है। वह बिना बताए घर छोड़कर चली जाती है। इसके बाद भवानी अपना मोर्चा लेकर सई के ससुराल जाने का प्लान बनाती है सवि को वापस लाने। निनाद विराट को ये खबर देता है। 

ऐप पर पढ़ें