फोटो गैलरी

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

हिंदी न्यूज़ मनोरंजन टीवीGHKPM 6 Feb: सई वापस लेगी वीनू का केस, असली इरादे जान विराट-पाखी के उड़ेंगे होश

GHKPM 6 Feb: सई वापस लेगी वीनू का केस, असली इरादे जान विराट-पाखी के उड़ेंगे होश

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: शो में सई वीनू के पक्ष में ऐसा फैसला लेगी जिसे सुनकर हर कोई दंग रह जाएगा। हालांकि वह जब अपने इरादे पाखी और विराट को बताएगी तो उन दोनों के होश उड़ जाएंगे।

GHKPM 6 Feb: सई वापस लेगी वीनू का केस, असली इरादे जान विराट-पाखी के उड़ेंगे होश
Kajal Sharmaलाइव हिंदुस्तानMon, 06 Feb 2023 01:51 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

गुम है किसी के प्यार में शो वीनू की कस्टडी का मामला कोर्ट तक पहुंच चुका है। दोनों पक्षों को सुनने के बाद जज बोलेंगे कि वह विनायक की बात सुने बिना कोई फैसला नहीं दे सकते। सई और पाखी दोनों इस बात पर राजी नहीं होती हैं। जज बोलते हैं कि वीनू का आना जरूरी है। इसके बाद सई केस वापस ले लेती है। विराट सई को ऐसा फैसला लेते देख उससे मन ही मन इम्प्रेस हो जाता है। हालांकि सई वीनू को सच बताने पर अड़ी रहेगी। 

जज की बात से सई परेशान
शो में कोर्टरूम का सीन दिखाई देता है। पाखी, विराट और सई अपने-अपने वकील के साथ मौजूद हैं। जज बोलते हैं कि वीनू को कोर्ट में आने के लिए तैयार करना होगा। इसके अलावा उसे सब सच बताना होगा इसके बाद उसे कोर्ट में लाना होगा। यह सुनकर सई परेशान होती है। वह बोलती है कि नहीं चाहती कि उसके दिमाग पर इन सब बातों का असर पड़े।

सई वापस लेगी केस
पाखी भी यह सोचकर परेशान हो जाती है कि कहीं ऐसा न हो कहीं वीनू कोर्ट में सई का नाम न ले दे। वह भी जज को मना करती है कि अपने बच्चे को यहां नहीं ला सकती। जज राजी नहीं होते तो सई कठिन फैसला लेती है। वह जज से बोलती है कि अगर वीनू का आना इतना जरूरी है तो वह अपने बच्चे की भलाई के लिए केस वापस लेने का फैसला लेती है। विराट और पाखी उसकी बात सुनकर दंग रह जाते हैं। दोनों उसे थैंक्स कहना चाहते हैं। इस बीच भवानी और अश्विनी भी वहां पहुंच जाती हैं। 

बेटा वापस लेगी सई
सई और विराट दोनों को बताते हैं कि सई ने केस वापस ले लिया है। वे लोग सई को धन्यवाद कहने पहुंचते हैं तो सई बोलती है कि केस वापस लेने का यह मतलब नहीं कि वह बेटा वापस नहीं लेगी। वह विनायक को जल्द ही सच बता देगी और साथ रहने के लिए मना लेगी। पाखी और विराट यह सुनकर फिर परेशान हो जाते हैं।

सई से बात नहीं करने देगी पाखी 
विराट सई को समझाने की कोशिश करता है। इस पर सई बोलती है कि वह दोनों बच्चों को एक ही छत के नीचे रखना चाहती है। इधर वीनू के स्कूल न जाने पर उसकी प्रिंसिपल का फोन आता है वह बोलती हैं कि पढ़ाई को ज्यादा अहमियत देनी चाहिए। सई वीनू को फोन करती है लेकिन पाखी उसे बात नहीं करने देती। सई सवि से बोलती है कि पाखी वीनू को उनसे अलग करने की कोशिश कर रही है लेकिन वह जल्द सच बता देगी।

लेटेस्ट Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan AppLive Hindustan App डाउनलोड करें।