Hindi Newsमनोरंजन न्यूज़टीवीghum hai kisikey pyaar meiin 7 feb 2023 episode update virat gets transfer offer to mumbai

GHKPM 7 Feb: विराट को मिला सई से दूर जाने का ऑफर, क्या मानेगा पाखी की बात?

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: विराट के सामने अब एक ऐसा ऑफर आता है जिससे पाखी खुश हो जाएगी लेकिन वीनू से दूर होने के नाम पर सई का दिल बैठ जाएगा। अब देखना यह है कि विराट किसके हक में फैसला लेगा।

GHKPM 7 Feb: विराट को मिला सई से दूर जाने का ऑफर, क्या मानेगा पाखी की बात?
Kajal Sharma लाइव हिंदुस्तान, मुंबईTue, 7 Feb 2023 12:58 PM
हमें फॉलो करें

गुम है किसी के प्यार में इस वक्त विनायक को लेकर खींचतान चल रही है। वीनू को कोर्ट में न आना पड़े इसलिए सई केस वापस ले लेती है। हालांकि वह चव्हाण फैमिली को धमकी देती कि केस वापस लिया है लेकिन बेटा वापस लेगी। अब विराट को मुंबई ट्रांसफर का ऑफर मिलेगा तो पाखी खुश हो जाएगी। यह बात जब सई को पता चलेगी तो वह इनसिक्योर हो जाएगी। वह चुपचाप रात में विराट के घर बिना बताए पहुंच जाएगी। इस बीच विराट सई और बच्चों के साथ होने का सपना देखेगा।

विराट को मिला ट्रांसफर ऑफर
शो की शुरुआत में दिखाया जाएगा कि कमिश्नर विराट के घर पहुंचते हैं। विराट उनसे अचानक आने की वजह जानना चाहता है। इस पर वह बताते हैं कि पाखी के हालचाल लेने आए हैं। इसके बाद वह उसे बताते हैं कि वह चाहे तो मुंबई ब्रांच में ट्रांसफर ले सकता है। विराट इस पर सोचता है लेकिन पाखी खुश हो जाती है। वह सोचती है कि ऐसा करने से वीनू सई और सवि की पहुंच से दूर हो जाएगा। खाने पर पाखी सबको ट्रांसफर की खबर देती है। चव्हाण फैमिली खुश होकर बधाई देती है। 

सई चुपचाप पहुंचेगी चव्हाण हाउस
पाखी बोलती है कि सभी को मुंबई शिफ्ट हो जाना चाहिए। वीनू के लिए भी अच्छा रहेगा। विनायक स्कूल जाता है। सई सवि को पिक करने जाती है। लेकिन पाखी सवि और वीनू को बात नहीं करने देती। सवि सई को बताती है कि चव्हाण फैमिली मुंबई शिफ्ट होने वाली है। सई चुपचाप चव्हाण हाउस पहुंचती है और वीनू को देखने उसके रूम में पहुंच जाती है। वहां पाखी को साथ सोता देख सई छिप जाती है। 

सई को डांटेगी ऊषा
विराट सपना देखता है जिसमें सई सवि और वीनू के साथ खेल रही होती है। उसे अपनी फैमिली साथ देखकर अच्छा लगता है और वह जाग जाता है। जब सई घर पहुंचती है तो उसकी हरकत पर ऊषा डांट लगाती है। वह बोलती है कि वीनू को पाने के लिए सई ऐसी गलती न कर बैठे कि विराट उसे गिरफ्तार कर ले। ऊषा बोलती है कि उसकी ऐसी हरकत से वीनू भी डर जाएगा और उसके बजाय पाखी को चुन लेगा। प्रीकैप में दिखाया जाता है कि सई वीनू को छत पर ले जाती है और उसे बचपन की तस्वीर दिखा देती है। वहीं पाखी और विराट उसे खोजते हैं। 

ऐप पर पढ़ें