फोटो गैलरी

Hindi News Entertainment Tvghum hai kisikey pyaar meiin 5 june 2023 aj ka written episode sai and virat turns in veer zara

GHKPM 05 June: वीर-जारा बने सई विराट, क्लाइमेक्स के करीब पहुंचा शो

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल में पुराना ट्रैक क्लाइमेक्स की ओर बढ़ रहा है। दिखाया जाएगा कि अंबा और सत्या विजेंद्र को माफ कर देंगे। सई और विराट भी अलग होने की गलती का अहसास करेंगे।

GHKPM 05 June: वीर-जारा बने सई विराट, क्लाइमेक्स के करीब पहुंचा शो
Kajal Sharmaलाइव हिंदुस्तान,मुंबईMon, 05 Jun 2023 11:13 AM
ऐप पर पढ़ें

गुम है किसी के प्यार में सीरियल की शुरुआत अंबा और विजेंद्र की बीतचीत से होगी। वह अंबा के पास आने की जो वजह बताएंगे उससे सई और विराट को अपना पास्ट याद आ जाएगा। कमिश्नर अपने बेटे सत्या से मिलकर इमोशनल हो जाते हैं। सई सत्या को समझाती है कि वह वीजू काका को सर्जरी के लिए मनाए। सई वीजू काका और सत्या की आई की शादी करवाने की बात कहेगी। वह काकू को समझाने जाएगी। इन सबके साथ सई और विराट को अहसास होगा कि अलग होकर उन्होंने गलती कर दी है। 

सई-विराट को हुआ गलती का अहसास
शो मे दिखाया जाएगा कि कमिश्नर अपनी मजबूरी बताएंगे। वह माफी मांगे कि फर्ज के आगे मजबूर थे। विराट और सई की आंखों के आगे लीप के पहले और बाद का फ्लैशबैक आ जाता है। विराट और सई अपना पास्ट और फ्यूचर सोचते हैं। उन्हें लगता है कि जिंदगी बहुत छोटी है। कब साथ छोड़ दे पता नहीं। दोनों को वीर-जारा के गेटअप में दिखाया जाता है। बैकग्राउंड में तेरे लिए गाना बजता है। 

सत्या की नाराजगी होगी दूर
अंबा सत्या को विजेंद्र से मिलवाती है। वह उन्हें बाबा कहता है तो कमिश्नर इमोशनल हो जाते हैं। फैमिली रीयूनियन होने के बाद विजेंद्र बोलते हैं कि वह नहीं चाहते कि सर्जरी करवाएं। उन्हें लगता है कि यादाश्त गई तो वह अपने बेटे को भी भूल जाएंगे। अंबा समझाती है कि सब मिलकर नई यादें बना लेंगे। सत्या मिल तो लेता है लेकिन उसके दिल में अपने पिता के लिए नाराजगी रहती है। सई जाकर उसे समझाती है। वह बोलती है कि वही वीजू काका को सर्जरी के लिए समझा सकता है।

अंबा और विजेंद्र की शादी
सई विराट से लिफ्ट लेती है और बोलती है कि उसे चव्हाण निवास छोड़ दे। वह वजह पूछता है तो बताती है कि वह काकू से मिलने जा रही है। उसने सोचा है कि सर्जरी से पहले सत्या की आई और वीजू काका की शादी करवा दे। वह ऐसा इसलिए चाहती है कि सत्या की आई के पास कुछ अच्छी यादें हों। विराट बोलता है कि सत्या लकी है जो उसे सई जैसी वाइफ मिली। सई मन में सोचती है कि वह कभी किसी और की वाइफ नहीं बन सकती। सई बताती है कि काकू को शादी में बुलाने जा रही है। सई बोलती है कि नफरतें खत्म होने का वक्त आ गया है। कब तक ये नफरतें चलती रहेंगी।

काकू सई को देंगी ये जवाब
सई काकू को समझाने की कोशिश करती है लेकिन वह गुस्सा होती हैं। वह बोलती हैं कि उनकी कोई बहन नहीं है। अंबा उनके लिए मर गई। प्रीकैप में दिखाया जाता है कि अश्विनी सई से कहेगी कि विराट को रोक ले उसने ट्रांसफर ले लिया है और सबसे दूर जा रहा है। वह गलती मानती है कि सई को विराट से अलग किया। कहती है कि सई और विराट एक-दूसरे के लिए बने हैं। यह बात सत्या सुन लेता है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें