Hindi Newsमनोरंजन न्यूज़टीवीghum hai kisikey pyaar meiin 4 my 2023 written episode vijendra tells why she cheated amba

GHKPM 04 June: विजेंद्र ने बताई अंबा को धोखा देने की वजह, सुनकर चौंके सई-विराट

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler: शो में विजेंद्र और अंबा की मुलाकात दिखाई जाएगी। सत्या भी साथ होगा। पहले सच जानकर सत्या अपने पिता से नफरत करेगा लेकिन सई समझाएगी तो मान जाएगा...

Kajal Sharma लाइव हिंदुस्तान, मुंबईSun, 4 June 2023 10:14 AM
हमें फॉलो करें

गुम है किसी के प्यार में सीरियल में दिखाया जाएगा कि सई विराट को फोन करके रोएगी। सत्या यह जानकर गुस्से से पागल हो जाएगा वीजू काका उसके पिता हैं। सई अंबा और सत्या को समझाएगी। दोनों का मन बदलेगा। विजेंद्र हॉस्पिटल पहुंचेंगे। अंबा उन्हें देखने अस्पताल जाएगी। सत्या भी साथ होगा। यहां विजेंद्र उससे दूर होने की वजह बताएंगे जो कि एकदम सई और विराट की कहानी निकलेगी। 

बच्चे की तरह रोएगा सत्या
विराट से सई की बातें सुनकर सत्या जान जाएगा कि कमिश्नर विजेंद्र उसके पिता हैं। वह गुस्से में सारा सामान फेंकने लगेगा। सई उसे सारी सिचुएशन बताएगी। इस पर वह बोलेगा कि उन्हें मर जाना चाहिए। सत्या फूट-फूटकर रोएगा। सई उसे यकीन दिलाएगी कि वह उसकी मां को बहुत प्यार करते हैं। सत्या समझने की कोशिश करता है। इसके बाद सई अंबा को भी समझाती है। दोनों विजेंद्र से मिलने के लिए तैयार हो जाते हैं। 
अंबा ने निकाली भड़ास
हॉस्पिटल में विजेंद्र को पता लगता है कि उनका सगा बेटा उनसे मिलने नहीं आ रहा। वह दुखी होते हैं पर बोलते हैं कि सई और विराट साथ हैं इसकी खुशी है। अस्पताल में सामने अंबा को देखकर विजेंद्र को यकीन नहीं होता। दोनों गले मिलकर रोते हैं। अंबा के मन में कई सवाल और शिकवे हैं जिन्हें वह भड़ास के रूप में निकालने लगती है। वह विजेंद्र से पूछती है कि वह सब कुछ छोड़कर आई लेकिन विजेंद्र उसके साथ क्यों नहीं आया।

विजेंद्र की कहानी सुन चौंके सई-विराट
अंबा की बातों से सई और विजेंद्र की बातों से विराट अपनी कहानी रिलेट करता है। तब तक विजेंद्र बताते हैं कि वह अंबा के पास क्यों नहीं आया। उसने बताया कि जब वह अपनी पत्नी को सच बताकर आने लगा तो उसने रिवॉल्वर निकाल ली। इस पर विराट और सई की आंखों के सामने अपनी कहानी आ जाती है जिसमें पाखी ने अपने सिर पर रिवॉल्वर रख ली थी और विराट मजबूर हो गया था। विजेंद्र और विराट की कहानी एक सी निकलती है जो कि प्यार और फर्ज के बीच उलझकर रह गई। 

ऐप पर पढ़ें