Hindi Newsमनोरंजन न्यूज़टीवीghum hai kisikey pyaar meiin 26 may 2023 amba files case against virat

GHKPM 26 May: अस्पताल में सत्या को छोड़ विराट को संभालती दिखी सई, हुआ बवाल

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: एक्सीडेंट के बाद सई की मुसीबत और बढ़ जाएगी। एक ओर विराट, दूसरी ओर सत्या। अंबा और भवानी दोनों सई पर बरसेंगी। वहीं अंबा विराट के खिलाफ पुलिस कंप्लेंट करेगी

Kajal Sharma लाइव हिंदुस्तान, मुंबईFri, 26 May 2023 10:46 AM
हमें फॉलो करें

गुम है किसी के प्यार में शो की शुरुआत में दिखाया जाता है कि सत्या और विराट की फैमिली घर आ जाती है। इसके बाद भी दोनों नहीं मिलते। दोनों के घरवाले परेशान होते हैं। वीनू डरकर बोलता है कि कहीं विराट भी उसे पाखी की तरह उसे छोड़कर नहीं चला गया। हॉस्पिटल में सत्या मिल जाता है लेकिन विराट का पता नहीं चलता। सई विराट को खोजकर सत्या के घर ले आती है। अंबा देखकर गुस्सा होती है कि सत्या की जान खतरे में डालने वाले को सई घर लेकर आई है। अंबा गुस्से में सत्या के खिलाफ हत्या की कोशिश का केस दर्ज करवा देगी। 

सई को होगी विराट की चिंता
सई के पास सत्या के एक्सीडेंट की खबर पहुंचती है। वह परिवार को लेकर वहां पहुंचती है तो डॉक्टर बताते हैं कि उसकी हालत सीरियस है। उधर विराट के न मिलने से हर कोई परेशान होता है। सई विराट की चिंता होती है। वह एक्सीडेंट वाली जगह पर जाती है। वहां उसे विराट का फोन मिलता है लेकिन वह नहीं दिखता। इस बीच विराट के फोन पर अश्विनी का फोन आता है तो सई बताती है कि उनका एक्सीडेंट हो गया। अश्विनी रोने लगती है और विराट, सत्या की सलामती की दुआ करती है।

विराट को देख रोई सई
सई को नशे की हालत में विराट सई को सत्या के घर के बाहर मिल जाता है। वह उसे घर लेकर आती है। पानी देती है और उसकी हालत देखकर रोती है। सई को विराट के साथ गुजारे पुराने दिन याद आते हैं। अंबा घर पहुंचती है तो सई को विराट की देखभाल करते देख भड़क जाती है। वह सई को खरी-खोटी सुनाती है और बोलती है कि सत्या के कपड़े लेने आई थी लेकिन पहले पति को देखकर सब भूल गई। अंबा विराट के खिलाफ पुलिस में शिकायत कर देती है। 

विराट को ले गई पुलिस
प्रीकैप में दिखाया जाएगा कि सत्या को होश आ जाएगा। उसे कुछ याद नहीं आएगा कि एक्सीडेंट कैसे हुआ। विराट पुलिस हिरासत में बोलेगा कि उसे भी याद नहीं सब कैसे हुआ। भवानी सई से बोलेगी कि सई और उसकी सास ने विराट को फंसाया है। इस पर सई बोलती है कि वह सबूत जुटाएगी और विराट की बेगुनाही साबित कर देगी। 

ऐप पर पढ़ें