Hindi NewsEntertainment NewsTvGHKPM 26 April: विराट ने दिया सई को चैलेंज, क्या सत्या के साथ होगा कुछ बुरा?

GHKPM 26 April: विराट ने दिया सई को चैलेंज, क्या सत्या के साथ होगा कुछ बुरा?

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: शो में सई सवि को चव्हाण फैमिली से ले जाएगी और अपने बच्चों को बताएगी कि अलग रहना क्यों जरूरी है। उधर विराट सई को धमकाता है कि वह सत्या से शादी नहीं कर पाएगी।

GHKPM 26 April: विराट ने दिया सई को चैलेंज, क्या सत्या के साथ होगा कुछ बुरा?
Kajal Sharma लाइव हिंदुस्तान, मुंबईWed, 26 April 2023 10:46 AM
हमें फॉलो करें

गुम है किसी के प्यार में सीरियल के लेटेस्ट एपिसोड में आप देखेंगे कि सई चव्हाण फैमिली से जाते वक्त इमोशनल होती है। वह विराट के कमरे में जाकर देखती है तो तोड़-फोड़ देखकर उसे अपना गलत व्यवहार और विराट के साथ गुजारा वक्त याद आता है। उधर सत्या अपने परिवार को बोलेगा कि वह सई के सिवा किसी और से शादी नहीं कर पाएगा। सत्या अपनी मां से बोलता है कि उसे अपने बाप से नफरत है लेकिन सई वैसी नहीं है। सई वीनू से मिलकर इमोशनल हो जाती है। 

सवि-वीनू हुए अलग
सीरियल में दिखाते हैं कि सई चव्हाण निवास में अपना पुराना वक्त याद करती है। वह वीनू से मिलने जाती है और उसे दो पौधे देती है। उससे कहती है कि जैसे-जैसे ये मनी प्लांट और बैम्बू बड़े होंगे वीनू ठीक होता जाएगा। सई दोनों पौधे एक गमले में लगाने लगती है तो सवि बोलती है कि एक गमले में दो पौधे नहीं लग पाएंगे। इसके बाद सई बोलती है कि वह सवि के साथ सत्या के घर रहेगी और उससे शादी करेगी। सवि बोलती है कि वह उसके बाबा से शादी करे। इस पर सई समझाती है कि इस गमले की तरह एक परिवार में दो आई-बाबा नहीं रह सकते। वह नहीं चाहती कि वीनू का परिवार टूटे इसलिए सत्या से शादी कर रही है।

सत्या के खिलाफ हुआ परिवार
उधर सत्या अपनी फैमिली को समझाने की कोशिश करता है कि वह सिर्फ सई से शादी करेगा और किसी से नहीं। इस बात पर उसकी मां बोलती है कि वह एक बार शादीशुदा इंसान से प्यार का नतीजा झेल चुकी है। इस पर सत्या बोलता है, आपको नहीं पता था कि आप जिसे प्यार कर रही हैं वो शादीशुदा है पर मैं सई के बारे में सबकुछ जानता हूं। सत्या के खिलाफ उसका पूरा परिवार हो जाता है। 

सई को वॉर्न करेगा विराट
इधर विराट सई को सवि को ले जाने से रोकता है। लेकिन सई कमिश्नर के लेटर और महिला कॉन्सटेबल के साथ सारे इंतजाम करके आई होती है। विराट उसे जाने देता है लेकिन बोलता है कि वह खुद सवि को लेकर लौटेगी जब उसे दुनिया का थप्पड़ पड़ेगा। विराट बोलता है कि सत्या से शादी की कोशिश कर ले पर कर नहीं पाएगी। सई पूछती है कि वह क्या कर लेगा इस पर विराट जवाब देता है कि उसे वक्त ही बताएगा।

क्या होगा सत्या का ऐक्सीडेंट?
प्रीकैप में दिखाया जाता है कि विराट सत्या को मिलने को बुलाता है। साथ ही बोलता है कि सई को इस बारे में न बताए। रास्ते का सीन ऐसा दिखाया जाता है जैसे सत्या या विराट किसी का ऐक्सीडेंट होगा। सई के पास एक जरूरी खबर का फोन आ जाता है और वह परेशान हो जाती है। 

ऐप पर पढ़ें