GHKKPM 13 Sep: ईशान के बर्थडे पर झूमकर नाचेंगी अक्का साहिब, दूर से देखेगी ईशा
GHKKPM: गुम है किसी के प्यार में सीरियल ईशान के बर्थडे का ट्रैक दिखाया जाएगा। घर के सारे लोग डांस करेंगे। सबसे शॉकिंग परफॉर्मेंस अक्का साहिब और यशवंत भोसले का होगा। शान्तनु ईशा को पार्टी में ले आएगा

सीरियल में ईशान के बर्थडे मैसेज दिखाए जाएंगे। वह गेस करेगा कि कौन सा मैसेज किसका है। शान्तनु ईशान की पार्टी में पहुंचकर उसको सरप्राइज देगा। पार्टी में डांस होगा। अक्का साहिब और यशवंत साथ में डांस करके सबको चौंका देंगे। शान्तनु की नजर ईशा पर पड़ेगी वह उसे पार्टी में इन्वाइट करेगा। इसके बाद पार्टी में जमकर तमाशा होगा।
शिखा और अन्वी करेंगे परफॉर्म
गुम है किसी के प्यार में ईशान की बर्थडे पार्टी दिखाई जाएगी। इसमें परिवार के लोग परफॉर्मेंस देंगे। अन्वी डांस करने के लिए शिखा को साथ बुलाएगी। शिखा डर की वजह से उठेगी नहीं। इस पर ईशान जोर देगा कि अक्का साहिब और काका साहिब उसे डांस करने दें। न चाहते हुए भी अक्का साहिब बोलेगी कि घर की पार्टी में डांस कर सकती है। शिखा अन्वी के साथ डांस करेगी।
अक्का साहिब करेंगी डांस
सबसे शॉकिंग परफॉर्मेंस अक्का साहिब और यशवंत भोसले का होगा। दोनों पुराने 'झुमका गिरा रे' गाने पर डांस करेंगे। निशिकांत और अस्मिता नए 'वॉट झुमका' पर परफॉर्म करेंगे। ईशान दूर्वा के साथ डांस करेगा। सवि और ईशा दूर से ये सब देख रही होंगी। इस बीच उन पर शान्तनु की नजर पड़ जाएगी। शान्तनु जबरदस्ती ईशा को अंदर लाएगा और सवि ईशा का लेटर मैसेज के तौर पर चलाने के लिए शान्तनु को देगी।
ईशान पढ़ेगा ईशा का लेटर
ईशान ईशा का लेटर पढ़ेगा। यशवंत और सुलेखा पहचान जाएंगे कि ये किसने लिखा है। लास्ट में 'आई' पढ़कर ईशान भी चौंक जाएगा। सुलेखा इनसिक्योर हो जाएगी। तब तक शान्तनु ईशा को बुलाएगा। वह केक लेकर ईशान को विश करेगी और ईशान भड़क जाएगा। ईशान का ट्रॉमा ट्रिगर होगा। वह दिल की सारी भड़ास निकालेगा।
