गुम है किसी के प्यार में सीरियल की आगे की कहानी को लेकर तरह-तरह की रिपोर्ट्स आ रही हैं। दर्शक अपने कयास भी लगा रहे हैं। सई और सत्या की शादी के खिलाफ कई लोग हैं। चव्हाण फैमिली ने इस पर साजिश करनी भी शुरू कर दी है। प्रोमो में दिखाया जा चुका है कि विराट सत्या को अपने पास बुलाता है इसके बाद कुछ गड़बड़ होगी। वहीं भवानी भी पूरी कोशिश में है कि सई की शादी सत्या से न हो पाए। इस बीच अंबा ने सत्या के पिता को लेकर एक ऐसा सस्पेंस क्रिएट कर दिया है कि दर्शक भी कन्फ्यूजन में आ गए हैं। जानते हैं सीरियल से जुड़ी कुछ गॉसिप।
जल्द खुलेगा एक और लव ट्राऐंगल
शो में सई विराट के पागलपन से परेशान होकर सत्या से शादी करने का फैसला ले चुकी है। विराट और भवानी के अलावा सत्या की मां भी इस फैसले के खिलाफ है। इसकी वजह अंबा का अपना पास्ट है। अंबा और भवानी बहने हैं इस बात का खुलासा सीरियल में कर दिया गया है। पहले खबरें थीं कि अंबा भवानी की सौतन निकलेगी। अब लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो सत्या निनाद का बेटा है। हालांकि एपिसोड में सत्या बोलता है कि अंबा को नहीं पता था कि उसके पिता शादीशुदा हैं। अब बहन के देवर की शादी हो चुकी है, इस बात का पता न होना दर्शकों के मन में खटक रहा है।
निनाद को होगा पछतावा?
मेकर्स लोगों के मन में अंबा के पास्ट को लेकर उत्सकता जगा रहे हैं। जल्द ही सीरियल में एक और एक्स्ट्रा मैरिटल का खुलासा होगा। वही चर्चा यह भी है कि अब निनाद के साइड की स्टोरी दिखाई जाएगी कि उसने अंबा को धोखा क्यों किया। उसे सत्या और उसकी मां की जिंदगी बर्बाद करने का पछतावा भी होगा।
होगा सत्या का ऐक्सीडेंट?
प्रोमो में दिखाया गया है कि विराट सत्या को मिलने को बुलाता है। इस बीच उसके साथ कुछ गड़बड़ हो जाती है। कुछ रिपोर्ट्स हैं कि विराट सत्या पर हमला करवाएगा लेकिन इसके चांसेज कम लग रहे हैं। रिपोर्ट्स ये भी हैं कि विराट फिर सत्या से मारपीट करेगा तो सई पुलिस में शिकायत करके विराट को सस्पेंड करवा देगी। सबसे इंट्रेस्टिंग ट्विस्ट तब आएगा जब अंबा को पता चलेगा कि सई चव्हाण फैमिली की बहू थी। वहीं सई को भी यह जानकर झटका लगेगा कि सत्या का कनेक्शन चव्हाण फैमिली से है। अब इनमें से कितने ट्विस्ट सही होंगे ये तो आने वाला वक्त बताएगा, हालांकि दर्शको को इंगेज रखने के लिए मेकर्स खूब ब्रेन स्टॉर्मिंग कर रहे हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।