Hindi Newsमनोरंजन न्यूज़टीवीcomedian bharti singh will be hosting reality show sa re ga ma pa lil champs season 9 - Entertainment News India

बच्चों के साथ मस्ती करती नजर आएंगी भारती सिंह, सारेगामापा करेंगी होस्ट 

भारती सिंह सारेगामापा लिटिल चैंप्स के नौवें सीजन को होस्ट करेंगी। इससे पहले भारती सिंह स्टार प्लस के शो रविवार विथ स्टार परिवार को होस्ट करती नजर आई थी। शो में मशहूर सिंगर शंकर महादेवन नजर आएंगे

Archana Pathak लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्लीThu, 18 Aug 2022 06:24 PM
हमें फॉलो करें

बच्चों के साथ मस्ती करती नजर आएंगी भारती सिंह, सारेगामापा करेंगी होस्ट 


सारेगामापा शो सालों से दर्शकों के दिल में बसा हुआ हैं। पिछले 8 सीजन की सफलता को देखते हुए जी टीवी ने सारेगामापा के 9वें सीजन लांच करने का  ऐलान कर दिया है। सारेगामापा जैसे  सिंगिंग रियलिटी शो के जरिये संगीत के उस्तादों को चमकने का शानदार मिलता है मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो सारेगामापा के इस नए सीजन को कॉमेडियन भारती सिंह होस्ट करने जा रही है।

कॉमेडियन भारती सिंह सारेगामापा लिटिल चैंप्स के नौवें सीजन को होस्ट करेंगी। इससे पहले भारती सिंह स्टार प्लस के शो रविवार विथ स्टार परिवार को होस्ट करती नजर आई थी। इसके अलावा  हुनरबाज- देश की शान ,द खतरा खतरा शो, डांस दीवाने 3 जैसे शो को होस्ट कर चुकी है।


शंकर महादेवन होंगे शो का हिस्सा

भारती के अलावा शो में मशहूर सिंगर शंकर महादेवन लिटिल चैंप्स को जज करते नजर आएंगे। इससे पहले शंकर महादेवन ने सारेगामापा के कई सीजन में जज किया है। लेकिन पहली बार शंकर महादेवन सारेगामापा लिटिल चैंप्स का हिस्सा बनने जा रहे हैं। 

शंकर महादेवन कहते हैं कि जज के रुप में नए हुनर को संवारने के साथ- साथ  हम पर उससे निखारने और आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी होती है। मैं इस जिम्मेदारी को निभाने के लिए काफी उत्साहित हूं।


3 दिसंबर साल 2017 में भारती सिंह ने  हर्ष लिम्बाचिया के साथ डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। अप्रैल 2022 में भारती सिंह ने बेटे को जन्म दिया है। समय -समय पर भारती ने अपने सोशल मीडिया पर अपने बेटे लक्ष्य के फोटो और वीडियो शेयर करती रहती है।

ऐप पर पढ़ें