Hindi Newsमनोरंजन न्यूज़टीवीboney kapoor reveals secrets of Janhvi that how messy she is makes his daughter embarrass

बोनी कपूर ने सबके सामने किया जाह्नवी को शर्मिंदा, बोले- फ्लश खुद...

Janhvi Kapoor In The Kapil Sharma Show: जाह्नवी कपूर का सोशल मीडिया उनकी ग्लैमरस तस्वीरों से भरा पड़ा है। हालांकि असल में वह अपने घर में कैसे रहती हैं, उनके पापा ने यह पोल टीवी पर खोल दी।

Kajal Sharma लाइव हिंदुस्तान, मुंबईThu, 3 Nov 2022 10:15 AM
हमें फॉलो करें

कपिल शर्मा के शो में इस बार जाह्नवी कपूर अपने पिता बोनी कपूर के साथ पहुंचीं। शो में दोनों ने हंसी-मजाक के साथ एक-दूसरे के बारे में मजेदार खुलासे किए। बोनी ने बताया कि जाह्नवी घर में कैसे रहती हैं। उनके पापा ने इतना कुछ बता दिया कि जाह्नवी बुरी तरह झेंप गईं। जाह्नवी कपिल के शो पर मिली के प्रमोशन के लिए आई थीं। 

बोनी पर चिल्लाईं जाह्नवी

सोनी टीवी ऑफिशियल के चैनल पर शो का वीडियो शेयर किया गया है। इसमें बोनी जाह्नवी की पोल खोलते नजर आ रहे हैं। बोनी बताते हैं, इसके कमरे में जब मैं सुबह जाता हूं, तो कपड़े बिखरे होते हैं। टूथपेस्ट खुला होता है, मुझे बंद करना पड़ता है। शुक्र है फ्लश खुद कर लेती है। यह सुनकर जाह्नवी झेंप जाती हैं और चिल्लाती हैं, पापा...। बोना का खुलासा सुनकर कपिल सहित सभी लोग हंसने लगते हैं। 

पराठे से इडली पर आए बोनी

शो की कई क्लिप्स चैनल शेयर कर चुका है। एक क्लिप में जाह्नवी बता रही हैं कि उनके डैड को साउथ खाने का ज्यादा शौक है। इस पर कपिल कहते हैं, मोहब्बत भी ऐसी चीज है, पराठे से इडली पर शिफ्ट हो गए। ये भी पढ़ें: बोनी कपूर की इन हरकतों से परेशान जाह्नवी कपूर, कहा- आज भी जहां जाऊं वहीं पीछे... 

इन फिल्मों में नजर आएंगी जाह्नवी

वर्क फ्रंट पर बात करें तो जाह्नवी की फिल्म मिली आने वाली है। फिल्म के प्रोड्यूसर उनके डैड बोनी कपूर हैं। मूवी में विकी कौशल के भाई सनी कौशल भी हैं। जाह्नवी वरुण धवन के साथ फिल्म बवाल में भी नजर आएंगी। राजकुमार राव के साथ जाह्नवी फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही में भी दिखेंगी। बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी भी फिल्मी दुनिया में कदम रख रही हैं। उन्होंने जोया अख्तर के साथ फिल्म द आर्चीज साइन की है। इसमें शाहरुख खान की बेटी सुहाना और अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा भी हैं। 

ऐप पर पढ़ें