फोटो गैलरी

Hindi News Entertainment TvBigg Boss OTT 2 Contestant Avinash Sachdev reacts to Elvish Yadav snake venom controversy

Elvish Yadav Controversy: अविनाश सचदेव ने एल्विश यादव पर कसा तंज, बोले- बहुत दुख होता है जब....

Elvish Yadav Controversy: एल्विश यादव विवादों में फंसते नजर आ रहे हैं। दरअसल, मेनका गांधी के एनजीओ पीपल फॉर एनिमल्स ने नोएडा पुलिस में उनके रेव पार्टी में सांप के जहर का उपयोग करने का आरोप लगाया था।

Elvish Yadav Controversy: अविनाश सचदेव ने एल्विश यादव पर कसा तंज, बोले- बहुत दुख होता है जब....
Vartika Tolaniलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीThu, 09 Nov 2023 10:50 AM
ऐप पर पढ़ें

बिग बॉस ओटीटी 2 के सदस्य अविनाश सचदेव ने एल्विश यादव पर तंज कसा है। दरअसल, एल्विश यादव पर रेव पार्टियों का आयोजन और उनमें सांप के जहर से बने नशे का व्यापार करने का आरोप लगा है। मंगलवार के दिन पुलिस के तीन अधिकारियों ने उनसे करीब तीन घंटे तक पूछताछ की। एक तरफ, पुलिस जांच में जुटी हुई है। वहीं दूसरी तरफ, एल्विश अपने आपको बेकसूर बता रहे हैं। बहरहाल, यहां हम एल्विश पर लगे इल्जाम की नहीं अविनाश सचदेव के कमेंट की जानकारी देने वाले हैं। पढ़िए क्या बोले अविनाश।

एल्विश पर कसा तंज
अविनाश सचदेव ने टेली मसाला को दिए इंटरव्यू में कहा, "अब मैं क्या बोलूं यार। एक वक्त था जब एल्विश के फैंस मुझे ट्रोल करते थे और अब देखो, वक्त ऐसा पलटा कि खुद एल्विश ट्रोल होने लगा। यह उसके खुद के कर्म हैं। मुझे नहीं पता कि वह क्या करता है और क्या नहीं। मैं उसे व्यक्तिगत रूप उसे नहीं जानता हूं।" 

अच्छा नहीं लगता- अविनाश
अविनाश ने आगे कहा, "न्यूज में एल्विश के बारे में ऐसी खबरें आना बिल्कुल आश्चर्यजनक है। हम उस बंदे के साथ 2-3 सप्ताह रहे हैं। जब कोई उसपर ऐसे इल्जाम लगाता है तब अच्छा तो नहीं लगता। क्योंकि जब मैं उसके साथ बिग बॉस के घर में था तब मुझे ऐसा नहीं लगा था कि वह ऐसा इंसान है। अब इन आरोपों में कितनी सच्चाई है कितनी नहीं ये मुझे नहीं पता।”

अपने ऊपर लगे आरोपों पर क्या बोले थे एल्विश?
एल्विश ने एक्स (ट्विटर) पर लिखा था, 'नाम के साथ बदनामी भी आती है। जलने वाले भी बढ़ते हैं। मैं हैरान नहीं होऊंगा अगर आने वाले समय में मुझ पर और भी इल्जाम लगेंगे। मुझे भगवान पे पूरा भरोसा है श्री राम जी पे भरोसा है। ये टाइम भी जल्दी बीतेगा।'

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें