Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीBigg Boss 17 Winner Munawar Faruqui Now Bigg Boss OTT 2 Ex Contestent Abhishek Malhan Aka Fukra Insaan Comment On Abhishek Kumar Salman Khan

मुनव्वर के बिग बॉस 17 विनर बनते ही आया फुकरा इंसान का रिएक्शन, कहा- सलमान के आगे कोई अभिषेक नाम का बंदा कभी...

मुनव्वर के विनर बनते ही बिग बॉस ओटीटी 2 के रनर अप फुकरा इंसान ने एक ऐसा पोस्ट किया जिसे देखकर आप भी एक बार को सोच में पड़ जाएंगे। इस पोस्ट के जरिए वो अभिषेक को सपोर्ट करते दिखे और सलमान को रोस्ट।

Priti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 29 Jan 2024 02:12 PM
share Share
Follow Us on

Bigg Boss 17: करीब तीन महीने के लंबे सफर के बाद बिग बॉस 17 को उसका विनर मिल गया है। इस सीजन की ट्रॉफी मुनव्वर फारुकी अपने घर डोंगरी लेकर गए। मुनव्वर जहां शो के विनर बनें वहीं, अभिषेक कुमार इस सीजन के फर्स्ट रनर अप। आखिरी कुछ मिनटों तक अभिषेक और मुनव्वर के बीच कांटे की टक्कर थी। लोगों को उम्मीद थी कि अभिषेक इस सीजन की ट्रॉफी अपने नाम करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मुनव्वर के विनर बनते ही बिग बॉस ओटीटी 2 के रनर अप फुकरा इंसान ने एक ऐसा पोस्ट किया जिसे देखकर आप भी एक बार को सोच में पड़ जाएंगे। 

फुकरे ने अभिषेक के साथ बयां किया अपना भी दर्द
मुनव्वर फारुकी के विनर बनते और अभिषेक कुमार के रन रअप होने पर कई स्टार्स के रिएक्शन के बाद अब बिग बॉस ओटीटी 2 के रनर अप फुकरा इंसान यानी अभिषेक मल्हान का पोस्ट चर्चा में बना हुआ है। फुकरा ने अभिषेक के विनर न बनने पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'सलमान भाई के आगे 'अभिषेक' नाम का बंदा तो नहीं जीत सकता कभी। बिग बॉस 18 में आयुष्मान नाम लेकर एंट्री करते।' दरअसल, बिग बॉस ओटीटी 2 में भी एल्विश यादव और अभिषेक मल्हान के बीच कांटे की टक्कर थी। सभी को उस वक्त पूरी उम्मीद थी कि फुकरा इंसान ही  बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 की ट्रॉफी अपने घर लेकर जाएंगे, लेकिन एल्विश ने विनर का खिताब जीता। 

फुकरा के इस पोस्ट पर लोगों ने जमकर मजे लिए
अभिषेक मल्हान का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है। इस पर फैंस के मजेदार कमेंट्स आ रहे हैं। साथ ही यूजर्स अभिषेक नाम को लेकर जमकर मजे ले रहे हैं। एक यूजर ने इस पर लिखा, 'ऐश्वर्या का धोखा सभी अभिषेक वालों पर भारी।' एक ने लिखा, 'भाई सलमान खान का क्या रोल है इसमें जनता के वोट से मुनव्वर जीता है सलमान खान की वजह से नहीं।' ऐसे कई और कमेंट्स इस पोस्ट पर आ रहे हैं। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें