Bigg Boss 17: फिर बच जाएंगी रिंकू धवन? देखें इविक्शन के पोलिंग रिजल्ट में किस पर खतरा

Kajal Sharma लाइव हिंदुस्तान, मुंबई
share

Bigg Boss 17 Nominations: इस हफ्ते नॉमिनेटेड सदस्यों में सबसे वीक कंटेस्टेंट के निकाले जाने के कयास लग रहे हैं। लोगों ने सोशल मीडिया पोलिंग में अपनी पसंद बता दी है। अभिषेक कुमार को सेफ किया है।

Bigg Boss 17: फिर बच जाएंगी रिंकू धवन? देखें इविक्शन के पोलिंग रिजल्ट में किस पर खतरा

बिग बॉस 17 में कंटेस्टेंट्स की संख्या धीरे-धीरे कम हो रही है। इस हफ्ते के नॉमिनेटेड सदस्यों में कौन खतरे में है, इस पर सोशल मीडिया पर पोलिंग चल रही है। बीते दो हफ्तों से शॉकिंग एलिमिनेशंस हो रहे हैं। पहले खानजादी और फिर ऐश्वर्या शर्मा शो से बाहर हुईं। लोगों को इनके जाने की उम्मीद कम थी। इस बार अभिषेक कुमार, रिंकू धवन, आयशा खान और नील भट्ट नॉमिनेटेड हैं। अब लोगों ने फिर कयास लगाने शुरू कर दिए हैं कि शो से कौन आउट हो सकता है।

अभिषेक सेफ
बिग बॉस 17 में बीते दिनों आयशा की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई है। इस हफ्ते नॉमिनेटेड सदस्यों की लिस्ट में उनका नाम शामिल है। मुनव्वर और कुछ लड़कों के साथ उनकी केमिस्ट्री दिख रही है, फिर भी कई लोगों को लग रहा है कि आयशा जा सकती हैं या कहें कि वे उन्हें शो में नहीं देखना चाहते। बिग बॉस तक के पोल में पूछा गया था कि इस हफ्ते घर से कौन आउट होगा। इसमें आयशा को 27.3 फीसदी वोट्स मिले हैं। रिंकू धवन को 63.9 फीसदी वोट्स मिले हैं। नील भट्ट को 5.6 फीसदी वोट्स मिले हैं। वहीअभिषेक कुमार को 3.2 फीसदी वोट्स मिले हैं।

खतरे में रिंकू
पोलिंग के मुताबिक, सबसे ज्यादा खतरा रिंकू धवन को है। उनके बाद आयशा खान, तीसरे नंबर पर नील भट्ट हैं और अभिषेक कुमार सेफ हैं। ज्यादातर लोगों ने कमेंट्स किए हैं कि रिंकू धवन जा रही हैं। एक यूजर ने लिखा है, रिंकू को जाना चाहिए। कोई कॉन्ट्रिब्यूशन नहीं है। हद तो तब हो गई जब बोल रही थीं कि ऐश्वर्या से पूरा घर डरता है। 

कैप्टन करेगा आउट?
एक यूजर ने लिखा है, रिंकू जी का कॉन्ट्रैक्ट फिनाले तक है क्या? एक ने लिखा है, रिंकू को बचाने के लिए नए साल की वजह से इस हफ्ते इविक्शन नहीं होगा। हालांकि क्रिसमस पर भी ऐसे कयास लग रहे थे लेकिन ऐश्वर्या शर्मा आउट हो गईं। एक कमेंट है कि बिग बॉस आउरा को बतौर कैप्टन किसी को निकालने को बोल सकते हैं। आउरा को आयशा नहीं पसंद है और बिग बॉस को भी नहीं... आयशा ही जाएगी।

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma

शॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।