Bigg Boss 17: सलमान खान ने मुनव्वर फारूकी को किया एक्सपोज, कहा- कैसे पलटी मार ली
Bigg Boss 17 Munawar Faruqui: बिग बॉस 17 में इन दिनों बस मुनव्वर फारूकी ही छाए हुए हैं। अपने रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर वह पूरी तरह कन्फ्यूज दिख रहे हैं। वीकेंड का वार में सलमान खान ने इसका जिक्र किया।

बिग बॉस 17 के घर के अंदर और बाहर मुनव्वर फारूकी को लेकर ही चर्चाएं हो रही हैं। जब से आयशा खान ने शो में एंट्री ली है ऐसा लग रहा उनका गेम ही बिगड़ गया है। कुछ दिन पहले तक मुनव्वर, नाजिला को मिस कर रहे थे लेकिन जैसे ही आयशा शो में आई हैं वह उन्हें भूल गए हैं। शो में दोनों के बीच इतनी गहरी दोस्ती दिख रही है जिसके बाद कंटेस्टेंट से लेकर दर्शक तक कन्फ्यूज हो गए हैं। वीकेंड का वार में यह मुद्दा उठना ही था और सलमान खान ने इसकी ओर इशारा किया।
सलमान ने किया जिक्र
शनिवार का एपिसोड मुनव्वर और आयशा पर ही फोकस रहा। सलमान बीच-बीच में आते रहे और घर के अंदर का हाल दिखाया। कभी नाजिला के लिए आंसू बहाने वाले मुनव्वर के बारे में सलमान ने कहा, 'बाहर कोई है जिनके लिए ये आंसू बहा रहे लेकिन घर के अंदर देखिए कैसे पलटी मार ली।'
क्या मुनव्वर से प्यार करने लगीं मन्नारा
मुनव्वर का बर्ताव पिछले कुछ दिनों में काफी बदल गया है। अंकिता लोखंडे इसका जिक्र करती हैं कि 'अब वह पहले जैसा नहीं रहा।' तब मन्नारा भी उनकी बात से सहमत होती हैं। अंकिता उनसे पूछती हैं कि क्या वह मुनव्वर से प्यार करने लगी हैं तो वह मना करती हैं। हालांकि शो में मुनव्वर को लेकर मन्नारा रोती भी हैं।
आयशा के लिए रोए मुनव्वर
एपिसोड में आयशा खान को अचानक चक्कर आ गया जिसके बाद वह जमीन पर गिर पड़ीं। उन्हें तुरंत मेडिकल रूम में ले जाया जाता है। जब आयशा मेडिकल रूम में होती हैं तब मुनव्वर बाहर खड़े होते हैं। बाद में वह उनके लिए रोते हैं और यह सभी के लिए काफी शॉकिंग होता है। दो दिन पहले वह नाजिला के रो रहे थे और अब आयशा के लिए उनके आंसू छलक रहे हैं। शो में समर्थ जुरेल कहते हैं कि 'मुनव्वर इस वक्त 5-6 सिम वाला फोन जैसा दिख रहा है।'
लेखक के बारे में
Shrilataलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


