Bigg Boss 17: मन्नारा से बढ़ती दोस्ती के बीच मुनव्वर की गर्लफ्रेंड का किसकी ओर इशारा? किया पोस्ट
बिग बॉस 17 में मुनव्वर फारूकी और मन्नारा चोपड़ा का नाम जोड़ा जा रहा है। इस बीच मुनव्वर की गर्लफ्रेंड नाजिला सिताशी ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने इसमें किसकी ओर इशारा किया है यह नहीं बताया।

'बिग बॉस 17' के हर एपिसोड के बाद दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ती जा रही है। शो में दो शादीशुदा कपल हैं। अन्य कुछ कंटेस्टेंट के बीच लव एंगल देखने को मिल रहा है। ईशा मालवीय और समर्थ जुरेल रिलेशनशिप में हैं। दूसरी तरफ अभिषेक कुमार और खानजादी एक दूसरे के साथ फ्लर्ट करते नजर आते हैं। साथ ही मुनव्वर फारुकी और मन्नारा चोपड़ा के बीच भी काफी बॉन्डिंग है। उनकी नजदीकियों को देखकर दूसरे कंटेस्टेंट उनके लिंक अप की भी बातें करते दिखे। इस बीच अब मुनव्वर की गर्लफ्रेंड नाजिला सिताशी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया जिसे मुनव्वर-मनारा से जोड़कर देख जा रहा है।
मुनव्वर की गर्लफ्रेंड का पोस्ट
नाजिला ने किसी का नाम तो नहीं लिखा लेकिन उनके इस पोस्ट के बाद लग रहा है शो में जो कुछ हो रहा वह उन्हें पसंद नहीं आ रहा। उन्होंने लिखा, 'एक बात जो मैं चाहती हूं ज्यादा से ज्यादा लोग जानें वह यह है कि ऑनलान हर चीज वैसी नहीं होती जैसी दिखती है। कोई भी उतना अच्छा और नैतिक रूप से सही नहीं है जितना वो दिखाने की कोशिश करते हैं। यहां तक कि सच्चाई आपको चौंका देगी। यही वजह है कि आमतौर कहा जाता है कि कभी भी अपने आइडल से ना मिलें क्योंकि ज्यादातर मामलों में आप उन्हें जिस तरह से देखते हैं वह असल में उससे बहुत अलग होते हैं। आप टीवी और ऑनलाइन जो भी देखते हैं उससे बेवकूफ मत बनिए।'

मन्नारा के साथ जुड़ रहा नाम
'बिग बॉस' सीजन 17 के पहले दिन से ही मुनव्वर और मन्नारा के बीच गहरी दोस्ती हो गई। उन्हें पहले ही दिन कन्फेशन रूम में बुलाया गया था। धीरे-धीरे उनकी दोस्ती परवान चढ़ने लगी। जिसके बाद दूसरे कंटेस्टेंट उनका नाम जोड़ने लगे और उन्हें #MunAra कहने लगे।
पार्टी नाइट के लिए मुनव्वर को चुना
बीते दिन के एपिसोड में मन्नारा को 4 कंटेस्टेंट में से एक को पार्टी नाइट के लिए चुनना था। उन्होंने मुनव्वर को चुना। बाकी अनुराग डोभाल, अभिषेक कुमार और समर्थ जुरेल को खारिज कर दिया। मन्नारा ने कहा कि वह मुनव्वर को कभी भी रिजेक्ट नहीं कर सकतीं।
