Bigg Boss 17 First Eviction: मन्नारा, नाविद या अभिषेक? जानिए फर्स्ट नॉमिनेशन में किसकी हुई छुट्टी

Puneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Bigg Boss 17 First Eviction: पहले हफ्ते के आखिर में मन्नारा चोपड़ा, अभिषेक और नाविद को नॉमिनेट किया गया था। जानिए किसे जनता के सबसे कम वोटों के चलते बिग बॉस के घर से बेघर होना पड़ा है।

Bigg Boss 17 First Eviction: मन्नारा, नाविद या अभिषेक? जानिए फर्स्ट नॉमिनेशन में किसकी हुई छुट्टी

Bigg Boss 17 First Week Elimination: सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 17 का पहला हफ्ता काफी दमदार रहा है। दर्शकों को इस बार के खिलाड़ियों के बारे में काफी अंदाजा लग चुका है और घरवालों ने भी अब एक दूसरे को समझना और एक दूसरे के बारे में ओपिनियन बनाना शुरू कर दिया है। शो का यह किसी के लिए आसान रहा तो किसी के लिए बहुत ज्यादा टफ, लेकिन हफ्ते के आखिर में किसी एक खिलाड़ी का सफर खत्म हो चुका है। तो चलिए जानते हैं कि बिग बॉस हाउस से किसका सफर इतने कम वक्त में खत्म हो गया है?

इस हफ्ते नॉमिनेटेड हुए थे ये तीन खिलाड़ी
बिग बॉस 17 का रविवार का एपिसोड काफी मसालेदार रहा। क्योंकि एक तरफ जहां बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी अपकमिंग फिल्म 'तेजस' को प्रमोट करने के लिए 'बिग बॉस' के सेट पर पहुंचीं, वहीं दूसरी तरफ घरवालों के बीच आपस में जबरदस्त फाइट देखने को मिलीं। एपिसोड के खत्म होने से थोड़ा ही पहले सलमान खान घरवालों से मिले और उन्होंने बताया कि इस हफ्ते अभिषेक, नाविद और मन्नारा में से किसी एक को ये मोहल्ला छोड़कर जाना होगा।

नॉमिनेट होकर भी बच गईं मन्नारा चोपड़ा
सलमान खान ने बिना सस्पेंस बढ़ाए मन्नारा चोपड़ा को बताया कि उन्हें सबसे कम वोट मिले हैं और उन्हें घर से जाना होगा। सलमान खान के ऐसा कहते ही मन्नारा का मुंह लटक गया और इससे पहले कि वो कुछ कहतीं सलमान खान ने उन्हें संभाला और कहा, "रोना मत मन्नारा, मैं मजाक कर रहा था। आप कहीं नहीं जा रही हैं।" इसके बाद सलमान खान ने बताया कि मन्नारा सेफ हैं और उनकी जगह नाविद जा रहे हैं। कुछ देर बाद उन्होंने नाविद को भी बता दिया कि वह भी सुरक्षित हैं।

सलमान खान ने घरवालों के दिया ये मैसेज
आखिरी में सलमान खान ने कहा कि दोनों सेफ हैं और अभिषेक को जाना होगा। हालांकि इससे पहले कि अभिषेक अपना सामान पैक करते, सलमान खान ने बता दिया कि पहला हफ्ता है और इसीलिए वह किसी को भी घर नहीं भेज रहे हैं। सलमान खान ने कहा कि वह नहीं चाहते हैं कि नवरात्रि के खुशनुमा मौके पर कोई भी घरवाला बाहर आए और अपने घरवालों के साथ जाकर सेलिब्रेट करे। वह चाहते हैं कि सभी कंटेस्टेंट घरवालों के साथ ही रहे और एक दूसरे को बर्दाश्त करें।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।