Bigg Boss 17: मन्नारा को इस एक्टर ने कहा- 'पापी गुड़िया..' बीच में घसीटा प्रियंका चोपड़ा का नाम, भड़क सकती हैं ग्लोबल एक्ट्रेस!

Priti Kushwaha लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्ली
share

बिग बॉस 17 में हर दिन एक नया तमाशा देखने को मिल रहा है। शो में जब से मुनव्वर फारुकी की गर्लफ्रेंड आयशा खान की वाइल्ड कार्ड एंट्री की है तब से घर में काफी कलेश मचा हुआ है।

Bigg Boss 17: मन्नारा को इस एक्टर ने कहा- 'पापी गुड़िया..' बीच में घसीटा प्रियंका चोपड़ा का नाम, भड़क सकती हैं ग्लोबल एक्ट्रेस!

Bigg Boss 17: सलमान खान का मोस्ट पॉपुलर शो बिग बॉस सीजन 17 दर्शकों का फेवरेट बना हुआ है। ये शो जैसे-जैसे आगे बढ़ता जा रहा है, टास्क और भी टफ होता जा रहा है। जीत को लेकर कंटेस्टेंट के बीच काफी तगड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। कई सदस्य ऐसे हैं जो खुद को मास्टरमाइंड समझते हैं और दूसरों के गेम में अपनी राय देते दिख रहे हैं। कुछ खिलाड़ियों के गेम को देखकर स्टार्स भी अपनी राय देते नजर आ रहे हैं। वहीं, मन्नारा चोपड़ा के गेम पर स्टार्स का गुस्सा फूट रहा है। काम्या पंजाबी, देबोलीना भट्टाचार्जी और गौहर खान के बाद अब एक और एक्टर ने मन्नारा को खरी खोटी सुनाई है। 

इस एक्टर ने मन्नारा को कहा- 'पापी गुड़िया...'
मन्नारा चोपड़ा, इन दिनों मुनव्वर फारुकी को लेकर खबरों में छाई हुई हैं। शुरू में जहां वो दोस्ती की बात करती थीं, अब वहीं आयशा खान के आने के बाद उनका एक अलग ही रूप देखने को मिल रहा है। वह लगाता मुनव्वर को टॉर्चर करती नजर आ रही हैं। इसकी वजह से उन्हें काफी ट्रोल भी किया जा रहा है। ऐसे में अब मन्नारा एक्टर और सिंगर सुय्यश राय के निशाने पर आई। सुय्यश ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'बिग बॉस के इतिहास की सबसे इरिटेटिंग कैरेक्टर हैं ये 'पापी गुड़िया'।' 

इसका खुद का कोई स्टैंड नहीं
सुय्यश राय ने इसी में आगे लिखा, 'तुमने मुन्ना के बारे में गलत बातें कहीं, इसलिए तुम्हें ये मिल रहा है। कैसे कोई उन चीजों को भूल सकता है, जो उसने इसके साथ अच्छी की हैं। इसके पास दिमाग नहीं है और इसका कोई खुद का कोई स्टैंड नहीं है।' इस पोस्ट से साफ है कि सुय्यश मन्नारा की हरकतों से कितना भड़के हुए हैं।  

प्रियंका चोपड़ा का भी नाम घसीटा बीच में 
सलमान खान के शो बिग बॉस सीजन 9 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ चुके सुय्यश राय ने एक और पोस्ट अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। इसमें उन्होंने मन्नारा की बहन प्रियंका चोपड़ा का नाम भी बीच में घसीटा। उन्होंने लिखा, 'ये मन्नारा चोपड़ा, प्रियंका चोपड़ा की कम, मदन चोपड़ा की बहन ज्यादा लगती है। बिग बॉस क्या आप किसी को बार्बी हांडा का भांडा फोड़ने के लिए भेजोगे। आप दुनिया को ये दिखाओ कि ये कितनी बोंगी है।' 

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।