
Bigg Boss 17 Contestants: पहले दिन ही इन दो कंटेस्टेंट की खुली किस्मत, मिली कैप्टन की जिम्मेदारी!
बिग बॉस 17 ने जबरदस्त बज क्रिएट किया है। कंटेस्टेंट से लेकर उनकी फीस की चर्चा जोरों पर है। पहले दिन कंटेस्टेंट को उनके रूम के बारे में बताया गया और इसके साथ उन्हें नई जिम्मेदारी भी मिली।
'बिग बॉस 17' का प्रीमियर 15 अक्टूबर को होगा। इस बार कई इंटरेस्टिंग चेहरे हैं जिनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। चैनल ने कई कंटेस्टेंट के प्रोमो जारी कर दिए हैं। हालांकि उनके चेहरे छुपाकर रखे हैं लेकिन फैन्स के लिए उन्हें पहचानना मुश्किल नहीं हुआ। सीजन 17 में अंकिता लोखंडे, विकी जैन, मुनव्वर फारूकी, ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट सहित अन्य लोग हिस्सा लेंगे। इस बार सभी को 'दिल, दिमााग और दम' लगाकर खेलना होगा जो कि सीजन का थीम है। साथ ही कई चीजें भी देखने को मिलेंगी जो 'बिग बॉस' के इतिहास में कभी नहीं हुआ।

पहले दिन ही बने बॉस
सीजन 16 की तरह इस बार भी कंटेस्टेंट के लिए अलग-अलग बेडरूम होंगे। इस बार 3 बेडरूम की जानकारी सामने आई है। 'बिग बॉस' का घर है तो बिना कैप्टेनशिप की जिम्मेदारी के घर चलाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। ऐसे में अब खबर है कि कि दो कंटेस्टेंट को कैप्टेन की जिम्मेदारी मिली है। एक्स पर 'द खबरी' ने ट्वीट कर बताया कि यूके 07 राइडर उर्फ अनुराग डोभाल और सनी आर्या को बिग बॉस ने कैप्टेनशिप की जिम्मेदारी के लिए चुना है।
ये भी पढ़ें: Bigg Boss 17 Munawar Faruqui: मुनव्वर फारूकी की एंट्री, सलमान खान ने वीकेंड पर चुप रहने की दी नसीहत
कौन हैं यूके 07 राइडर
यूट्यूब की दुनिया में यूके 07 राइडर काफी मशहूर हैं। वह मोटोव्लागिंग करते हैं। उन्हें युवा बाइक और कार कलेक्शन की वजह से पहचानते हैं। यूके 07 राइडर का असली नाम अनुराग डोभाल है।
कौन हैं सनी आर्या
कॉमेडियन और यूट्यूबर सनी आर्या दिल्ली के रहने वाले हैं। उनका अपना यूट्यूब चैनल 'तहलका प्रैंक' है। उनके 15 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं। सनी एक्टर बनने के लिए मुंबई भी गए थे लेकिन वह सफल नहीं पाए तो वह फिर दिल्ली लौट आए लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और अपना ट्यूब चैनल बनाया।

लेखक के बारे में
Shrilataलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


