फोटो गैलरी

Hindi News Entertainment Tvbigg boss 17 ankita lokhande and vicky jain fight is planned says neil bhatt Entertainment News India

Bigg Boss 17 : नील भट्ट ने कर दिया विकी का गेम एक्सपोज, बताया क्यों रह रहे हैं अंकिता लोखंडे से दूर

Ankita Vicky Game : अंकिता लोखंडे और विकी जैन जबसे शो में आए हैं तबसे दोनों बस लड़ रहे हैं। इसी बीच अब नील भट्ट ने विकी और अंकिता को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है जिसे सुनकर हैरान हो जाएंगे।

Bigg Boss 17 : नील भट्ट ने कर दिया विकी का गेम एक्सपोज, बताया क्यों रह रहे हैं अंकिता लोखंडे से दूर
Sushmeeta Semwalलाइव हिंदुस्तान,नई दिल्लीWed, 01 Nov 2023 11:56 AM
ऐप पर पढ़ें

बिग बॉस 17 में इस बार 2 रियल लाइफ कपल बतौर कंटेस्टेंट बनकर आए हैं और वो हैं अंकिता लोखंडे-विकी जैन और ऐश्वर्या शर्मा-नील भट्ट। अंकिता, ऐश्वर्या और नील टीवी के बड़े एक्टर्स हैं। वहीं विकी बिजनेसमैन हैं हालांकि सोशल मीडिया पर उनकी भी अच्छी फैन फॉलोइंग है। शो में अंकिता की ऐश्वर्या और नील से बनती है, लेकिन विकी के साथ इस कपल की लड़ाई होती रहती है। हाल ही में ऐश्वर्या और विकी के बीच बड़ा विवाद हो गया था। अब नील ने विकी को लेकर एक बड़ा स्टेटमेंट दिया है।

नील ने बताया विकी का प्लान
बीते एपिसोड में नील, विकी और अंकिता को लेकर सना रईस खानसे बात करते हैं। वह कहते हैं कि जरूर विकी ने शो में आने से पहले ही गेम प्लान बनाया होगा। विकी ने प्लान बनाया होगा कि शो में वह अंकिता के साथ कम टाइम स्पेंड करेंगे और फिर दोनों लड़ते रहेगे। सना भी नील की बात पर हामी भरती हैं। इतना ही नहीं वह कहती हैं कि विकी ने उन्हें धोखा दिया है उनका नाम घर से बाहर जाने के लिए नॉमिनेट करके। वह सामने अलग होते हैं और पीठ-पीठे गंदा गेम खेलते हैं। वहीं सना भी विकी को नॉमिनेट करती हैं।

अंकिता की नील-ऐश्वर्या से दोस्ती
विकी की जहां नील ऐर ऐश्वर्या से लड़ाई होती रहती है। वहीं अंकिता का दोनों के साथ अच्छा बॉन्ड है। इतना ही नहीं हाल ही में अंकिता ने नील और ऐश्वर्या से विकी के बर्ताव के लिए माफी भी मांगी।

कौन है बिग बॉस 17 का मास्टर माइंड?

कौन हैं नॉमिनेट
हाल ही में बिग बॉस ने सभी कंटेस्टेंट्स को 2 कंटेस्टेंट्स को नॉमिनेट करने को कहा। इस दौरान सभी के बीच बहुत बहस भी हुई। सबके नॉमिनेशन के बाद अब इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए सना रईस खान, ईशा मालवीय, समर्थ जुरेल, अरुण श्रीकांत शेट्टी, मनस्वी ममगई नॉमिनेट हुए हैं। 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें