Bigg Boss 17 : ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट के बीच दरार लाएंगे बिग बॉस, होगी एक्ट्रेस के एक्स बॉयफ्रेंड की एंट्री?
ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट टीवी के फेवरेट कपल में से एक हैं। फिलहाल दोनों बिग बॉस में अपने गेम से दर्शकों का दिल जीत रहा है। लेकिन अब जो खबर सामने आ रही है उसे सुनकर फैंस को भी झटका लगेगा।

ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट बिग बॉस 17 में बतौर कंटेस्टेंट बनकर आए हैं। शो में दोनों के बीच कभी प्यार दिखता है तो कभी तकरार। दोनों हमेशा एक-दूसरे को सपोर्ट करते रहते हैं। लेकिन अब लगता है बिग बॉस दोनों के रिश्ते की एक बड़ी परीक्षा लेने वाले हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि शो में ऐश्वर्या के एक्स बॉयफ्रेंड राहुल पांडे की एंट्री हो सकती है। राहुल कुछ दिनों से काफी सुर्खियों में हैं।
क्या राहुल आएंगे शो में
टेल्लीचक्कर की रिपोर्ट के मुताबिक राहुल इस शो में बतौर वाइल्ड कार्ट कंटेस्टेंट बनकर आ सकते हैं। हालांकि इस बारे में अभी ना तो चैनल और ना ही राहुल की तरफ से कोई ऑफिशयल कमेंट आया है। लेकिन दोनों स्टार्स के फैंस इस खबर को सुनकर परेशान हैं। वे नहीं चाहते कि राहुल की वजह से दोनों के रिश्ते में दरार आए। वहीं कुछ दर्शक देखना चाहते हैं कि राहुल के आने के बाद दोनों के रिश्ते में क्या बवाल होता है।
राहुल के बारे में बता दें कि कुछ दिनों पहले ही उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह और ऐश्वर्या 6 साल तक रिलेशनशिप में रहे हैं। दोनों कॉलेज के दिनों से साथ थे।
ऐश्वर्या की शादी से लगा झटका
राहुल ने एक इंटरव्यू में बताया कि ऐश्वर्या की शादी के बारे में जानकर उन्हें बड़ा झटका लगा था। उस वक्त उन्हें लगा कि सब खत्म हो गया। वह डिप्रेशन में चले गए थे। उन्होंने यह भी कहा था, ऐश्वर्या ने शादी से 1 साल पहले मुझे कॉल किया था और पूछा कि मैं कैसा हूं और क्या कर रहा हूं। मैं समझ गया था कि ऐश्वर्या को समय की जरूरत है। लेकिन तब मुझे बहुत बड़ा झटका लगा जब पता चला कि वह मूव ऑन कर चुकी हैं। ऐसा लगा जैसे मुझे धोखा मिला है। मैं वैसे उनके लिए बुरा नहीं सोचता हूं। मैं उस टाइप का आशिक नहीं रहा हूं।
कौन है बिग बॉस 17 का मास्टर माइंड?
नील का होगा सपोर्ट
ऐश्वर्या और नील के प्यार की शुरुआत शो गुम है किसी के प्यार में हुई। दोनों इस शो में साथ में काम कर रहे थे। फैंस को दोनों की जोड़ी बहुत पसंद है। नील और ऐश्वर्या ने साल 2021 में शादी की थी।
