‘झलक दिखला जा’ के खत्म होते ही ‘बिग बॉस 16’ का बदला टाइम, वीकेंड में जल्दी देख पाएंगे शो
‘बिग बॉस 16‘ हाईएस्ट रेटिंग बनाए हुए है। हर बार की तरह इस सीजन को भी दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिल रहा है। स बीच अब खबर है कि शनिवार और रविवार को शो के टेलीकास्ट के समय में परिवर्तन किया गया है।

इस खबर को सुनें
सलमान खान का शो ‘बिग बॉस 16‘ हाईएस्ट रेटिंग बनाए हुए है। हर बार की तरह इस सीजन को भी दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिल रहा है। शो को लगभग डेढ़ महीने हो चुके हैं और अभी तक 4 कंटेस्टेंट एविक्ट हुए हैं। बीते हफ्ते सलमान खान ने खुशखबरी देते हुए बताया कि कोई एलिमिनेशन नहीं होगा। ‘बिग बॉस‘ टीवी का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो है। खासकर वीकेंड में सलमान खान की वजह से इसके दर्शकों की संख्या और बढ़ जाती है। इस बीच अब खबर है कि शनिवार और रविवार को शो के टेलीकास्ट के समय में परिवर्तन किया गया है।
मेकर्स ने टाइमिंग में किया बदलाव
‘बिग बॉस‘ सोमवार से शुक्रवार तक 10 बजे से प्रसारित होता है। इसका समय यही रहेगा लेकिन शनिवार और रविवार का वक्त बदला गया है। अब शो 9.30 बजे की जगह 9 बजे प्रसारित होगा। दरअसल पहले 9.30 बजे तक ‘झलक दिखला जा 10‘ चलता था जिसके खत्म होने के बाद ‘बिग बॉस‘ शुरू होता था। रविवार को ‘झलक दिखला जा‘ का फिनाले एपिसोड था। ऐसे में मेकर्स ने ‘बिग बॉस‘ के समय में भी बदलाव किया है।

फैन्स की डिमांड
‘बिग बॉस‘ के इससे पहले के सीजन में भी वीकेंड पर शो का टेलीकास्ट 9 बजे ही होता था। इसके अलावा सोशल मीडिया पर यूजर्स मांग कर रहे हैं कि सलमान खान का एपिसोड शुक्रवार- शनिवार की बजाय शनिवार-रविवार किया जाए। पहले के सीजन में ऐसा ही होता रहा है लेकिन इस बार सलमान शुक्रवार का वार और शनिवार का वार लेकर आते हैं जबकि रविवार को शेखर सुमन एक सेगमेंट होस्ट करते हैं।