Hindi Newsमनोरंजन न्यूज़टीवीBigg Boss 16 first confirmed contestant Abdu Rozik profile here all you need to know

Bigg Boss 16: करोड़ों में Abdu Rozik की संपत्ति, कभी पैरेंट्स के पास इलाज तक के लिए नहीं थे पैसे

‘बिग बॉस 16‘ में सिंगर-रैपर Abdu Rozik के हिस्सा लेने की खबर के बाद से वह सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। फैन्स उनके बारे में और जानना चाह रहे हैं। तो चलिए उनसे जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं।

Shrilata लाइव हिंदुस्तान, मुंबईFri, 30 Sep 2022 07:24 PM
हमें फॉलो करें

‘बिग बॉस 16’ के पहले कन्फर्म कंटेस्टेंट अब्दु रोजिक(Abdu Rozik) हैं। मंगलवार को आयोजित हुई ‘बिग बॉस’ की प्रेस कॉन्फ्रेंस में सलमान खान ने खुद उन्हें इंट्रोड्यूस कराया। अब्दु ‘बिग बॉस‘ में तो नजर आएंगे ही साथ ही सलमान ने अपनी फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान‘ में भी उन्हें मौका दिया है। ‘बिग बॉस‘ में उनके हिस्सा लेने की खबर के बाद से अब्दु रोजिक सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। ‘बिग बॉस‘ के फैन्स उनके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाह रहे हैं। तो चलिए उनसे जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं।

वायरल गाने के बाद हुए लोकप्रिय


सोशल मीडिया पर बारीकी से नजर रखने वाले बहुत से यूजर्स अब्दु रोजिक को जानते होंगे। वह तजाकिस्तान के रहने वाले हैं और स्थानीय भाषा में रैप सॉन्ग गाते हैं। उनका खुद का यूट्यूब चैनल हैं जहां वो अपने वीडियोज अपलोड करते रहते हैं और अपनी परफॉर्मेंस से फैन्स का दिल जीतते हैं। अब्दु का म्यूजिक वीडियो ‘Ohi Dili Zor’ वायरल हो गया था जिसके बाद वो दुनियाभर में मशहूर हो गए। अब्दु टिक टॉक पर भी अपने वीडियोज शेयर करते हैं जहां उन्हें मिलियंस में व्यूज आते हैं।

लाखों में हैं फॉलोवर्स


अब्दु 19 साल के हैं। उनका जन्म 3 सितंबर 2003 को हुआ था। उनकी हाइट 3 फीट 2 इंच है और उनका वजन करीब 17 किलो है। कम उम्र में अब्दु काफी पॉपुलर हैं। इंस्टाग्राम उर उनके 38 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। यूट्यूब और टिकटॉक वीडियोज के जरिए उनकी अच्छी खासी कमाई होती है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उनकी नेटवर्थ 2 करोड़ रुपये है लेकिन एक वक्त था जब उनके माता-पिता उनकी बीमारी का खर्चा उठाने में असमर्थ थे। दरअसल अब्दु को बचपन में रीकेट्स नाम की बीमारी थी जिसकी वजह से उनकी हाइट नहीं बढ़ी। उनके पैरेंट्स पैसों की कमी की वजह से इलाज का खर्चा नहीं उठा पाए।

कई सेलेब्स के साथ तस्वीरें


अब्दु के इंस्टाग्राम पेज को देखें तो वह दुनियाभर के सेलेब्स से मिल चुके हैं। विराट कोहली, सारा अली खान, मुनव्वर फारूकी, वरुण धवन, अनुष्का शर्मा, शिल्पा शेट्टी, शाहिद कपूर और सोनू सूद के साथ वो नजर आए हैं।

आईफा में सलमान से हुई थी मुलाकात


अब्दु ने अरिजीत सिंह का गाना ‘इन्ना सोना‘ गाया था जो कि वायरल हो गया था। 2022 में दुबई में आयोजित आईफा अवॉर्ड में उन्हें हिस्सा लेने के लिए निमंत्रण मिला जहां उन्होंने सलमान खान के लिए गाने गाए। बाद में सलमान उनके पास गए और उन्हें गले लगाया। एआर रहमान की बेटी की शादी के रिसेप्शन के लिए अब्दु को निमंत्रण मिला था। 2022 में एक लाइव स्टेज शो में एआर रहमान और अब्दु ने साथ में मंच साझा किया था।
 

ऐप पर पढ़ें