Bigg Boss 17 Promo: दिल, दिमाग और दम..नए सीजन में Bigg Boss का नया रंग देख हो जाएंगे दंग
Bigg Boss 17 Promo: बिग बॉस 17 का प्रोमो रिलीज हो गया है। सलमान खान ने शो के नए सीजन की पहली झलक दिखा दी है। इतना ही नहीं, ये वादा भी किया है कि इस सीजन में बिग बॉस का कभी न देखा गया अवतार दिखाई देगा।

बिग बॉस के नए सीजन का पहला प्रोमो आउट हो गया है। सलमान खान ने अपने रिएलिटी शो की पहली झलक दिखा दी है। जियो सिनेमा द्वारा जारी किए गए इस प्रोमो में सलमान खान ने शो के नए फॉर्मेट का खुलासा किया है। उन्होंने 25 सेकंड के इस प्रोमो में शो की थीम पर बात की है। उन्होंने ये भी बताया कि ये सीजन बाकी सीजन्स से अलग कैसे होगा। आइए जानते हैं।
ऐसा होगा बिग बॉस का नया सीजन
प्रोमो की शुरुआत बिग बॉस की आंख से होती है। फिर सलमान खान आते हैं और दर्शकों को बिग बॉस के नए फॉर्मेट के बारे में बताते हैं। वह कहते हैं, 'अभी तक आपने बिग बॉस की सिर्फ आंख देखी है। अब दिखेंगे बिग बॉस के तीन नए अवतार...दिल, दिमाग और दम। अभी के लिए इतना ही, प्रोमो हुआ खत्म'। बिग बॉस 17 के अनाउंसमेंट वीडियो में शो की रिलीज डेट अनाउंस नहीं की गई है। प्रोमो में रिलीज डेट की जगह कमिंग सून ही लिखा आ रहा है।
कब तक शुरू हो सकता है नया सीजन?
कहा जा रहा है कि 'बिग बॉस 17' का नया सीजन मिड अक्टूबर में शुरू हो सकता है। दावा तो ये भी किया जा रहा है कि इस बार का शो की थीम सिंगल्स वर्सेज डबल्स होने वाली है। हालांकि, अभी तक आधिकारिक तौर पर इस बात की पुष्टि नहीं हुई है। शो के प्रोमो वीडियो में भी ऐसा कुछ नहीं देखने को मिला जिससे शो की थीम पर पुख्ती जानकारी मिल सके।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।