फोटो गैलरी

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

हिंदी न्यूज़ मनोरंजन टीवीप्रियंका-अंकित से पहले भी कई जोड़ियों की हुई बिग बॉस में लड़ाई, रिश्तों का उड़ गया था मजाक

प्रियंका-अंकित से पहले भी कई जोड़ियों की हुई बिग बॉस में लड़ाई, रिश्तों का उड़ गया था मजाक

प्रियंका चौधरी और अंकित गुप्ता के बीच ऐसी लड़ाई हुई जिसका कभी दर्शकों और फैंस ने सोचा भी नहीं होगा। हालांकि बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले भी शो में कई जोड़ियों के बीच लड़ाई हुई है।

प्रियंका-अंकित से पहले भी कई जोड़ियों की हुई बिग बॉस में लड़ाई, रिश्तों का उड़ गया था मजाक
Sushmeeta Semwalटीम लाइव हिंदुस्तान,नई दिल्लीFri, 02 Dec 2022 08:05 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

बिग बॉस 16 के पॉपुलर कपल अंकित गुप्ता और प्रियंका चहर चौधरी को दर्शक काफी पसंद करते हैं। हालांकि शो में कई बार दोनों के बीच लड़ाई होती है। अब हाल ही में तो अंकित और प्रियंका के बीच मामला ऐसा बढ़ेगा कि बात धक्का-मुक्की तक पहुंच जाती है। इतना ही नहीं प्रियंका ने तो अंकित के चेहरे पर कीचड़ तक फेंक दिया। अंकित और प्रियंका की इस लड़ाई को देखकर लग रहा है कि हो सकता है कि इनका रिश्ता यहीं टूट जाएगा। वैसे बता दें कि बिग बॉस में इससे पहले भी कई कपल्स के बीच लड़ाई हुई हैं। हालांकि उन लड़ाइयों का उनके रिश्ते पर असर नहीं पड़ा और वे शो के अंदर के साथ-साथ शो के बाहर भी बतौर कपल रहे। हालांकि बाद में कुछ अलग हो गए तो वहीं कुछ की किस्मत में ही साथ मिलना नहीं लिखा था। तो चलिए बताते हैं आपको उन कपल्स के बारे में।

शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला

शहनाज गिल को सिद्धार्थ शुक्ला से बिग बॉस शो में प्यार हुआ था। शहनाज ने इस शो में कबूला था कि वह सिद्धार्थ से प्यार करती हैं। हालांकि दोनों के बीच अनबन भी होती थी। एक बार तो शहनाज ने सिद्धार्थ का कॉलर पकड़कर कह दिया था कि आई हेट यू, तू बहुत बुरा इंसान है। वहीं एक बार तो शहनाज ने सिद्धार्थ को घटिया बंदा तक कह दिया था।

करण कुंद्रा-तेजेस्वी प्रकाश

करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश का प्यार भी बिग बॉस में शुरू हुआ। शो में कई बार दोनों के बीच बहस हुई थी। इतना ही नहीं कई बार तो ऐसा लगा था कि इनका रिश्ता यहीं टूट जाएगा। दोनों कई बार शो में ब्रेकअप तक की बात कर लेते थे।

बंदगी कालरा और पुनीष शर्मा

बिग बॉस में कपल बने बंदगी कालरा और पुनीष शर्मा आज भी शो से बाहर आने के बाद लव बर्ड्स हैं। हालांकि शो में उनके बीच कभी रोमांस तो कभी लड़ाई भी दिखती थी। एक बार तो शो में दोनों के बीच खूब बहस हो गई थी। यह तबकी बात है जब बंदगी एक बार हिना खान को लेकर पुनीष से बात करती हैं। वह कहती हैं कि हिना उनकी इमेज को गलत दिखा रही हैं। लेकिन पुनीष को बंदगी का बोलने का तरीका अजीब लगा था और वह गुस्सा हो गए थे। दोनों के बीच की बहस काफी चर्चा में रही थी।

मीशा अय्यर और ईशान सहगल

बिग बॉस 15 में मीशा अय्यर और ईशान सहगल एक-दूसरे के करीब आए। एक बार शो में गुस्से में मीशा, ईशान को धक्का मार देती हैं। ईशान काफी गुस्सा हो जाते हैं और वह नाराज हो जाते हैं। बाद में मीशा जब उन्हें मनानी आती हैं तो ईशान उन्हें वहां से भगा देते हैं।

लेटेस्ट Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan AppLive Hindustan App डाउनलोड करें।