फोटो गैलरी

Hindi News Entertainment TvBefore becoming Shakuni in BR Chopra Mahabharata Gufi Paintler played the character of Sita know the whole story

महाभारत में शकुनि बनने से पहले गुफी पेंटलर ने निभाया था सीता का किरदार, जानिए पूरा किस्सा

Mahabharat: शकुनि मामा, 1988 में टेलीकास्ट हुए बीआर चोपड़ा की 'महाभारत' के सबसे पॉपुलर किरदारों में भी शामिल थे। बता दें, सीरियल में गंधार राज का किरदार अभिनेता गुफी पेंटल ने निभाया था।

महाभारत में शकुनि बनने से पहले गुफी पेंटलर ने निभाया था सीता का किरदार, जानिए पूरा किस्सा
Vartika Tolaniलाइव हिंदुस्तान,नई दिल्लीFri, 02 Jun 2023 02:10 PM
ऐप पर पढ़ें

बीआर चोपड़ा की महाभारत में मामा शकुनि का किरदार निभाने वाले एक्टर गुफी पेंटलर अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी हालत फिलहाल नाजुक चल रही है और लोग उनके लिए दुआएं मांग रहे हैं। बहुत कम ही लोग जानते हैं कि शकुनि का रोल करने वाले गुफी एक्टिंग में आने से पहले आर्मी में थे। आइए जानते हैं उनके जीवन से जुड़े कुछ रोचक तथ्यों के बारे में...

चीन सीमा पर हुई थी तैनाती
दैनिक भास्कर को दिए इंटरव्यू में गुफी ने खुलासा किया था कि वो भारत-चीन के बीच हुए 1962 युद्ध के दौरान वो आर्मी में थे। इस दौरान गुफी इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे। कॉलेज में आर्मी की सीधी भर्ती हुई तो गुफी भी देश की रक्षा के लिए चल पड़े। उनकी पोस्टिंग चाइना बॉर्डर पर आर्मी आर्टिलरी में हुई थी।

रामलीला में सीता बनते थे
गुफी के अनुसार उस वक्त बॉर्डर पर मनोरंजन के लिए टेलीवीजन या रेडियो नहीं हुआ करता था। ऐसे में जवान रामलीला का आयोजन करते थे। गुफी इसमें सीता बनते थे और रावण का रोल कर रहा इंसान स्कूटर से उनका अपहरण करता था।

ऐसे मिला शकुनि का रोल
गुफी पेंटलर बीआर चोपड़ा की महाभारत में कास्टिंग डायरेक्टर का रोल कर रहे थे। इसी दौरान महाभारत शो की स्क्रिप्ट लिखने वाले राही मासूम रजा की नजर गुफी पर पड़ी। उन्होंने ही गुफी को शो में शकुनि का रोल करने की सलाह दी थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें